फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stones were pelted at the bus returning from Purnagiri

Pilibhit News: पूर्णागिरि से लौट रही बस पर किया था पथराव

Wed, 03 Apr 2024 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Stones were pelted at the bus returning from Purnagiri
पूरनपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी को लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर गांव नरायनपुर ताल्लुके पूरनपुर निवासी श्रीकेशन, दिलावरपुर निवासी सुनील और गांव नरायनपुर निवासी लालाराम ने पथराव किया था। घुंघचाई पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार शाम की है। लखीमपुर जिले के मोहम्मदी के श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन कर बस से घर लौट रहे थे। घुंघचाई थाना क्षेत्र में गांव लुकटिहाई के समीप तीन युवकों ने बस पर पथराव कर दिया। इससे बस का अगला शीशा टूट गया। शीशे का कांच लगने से बस चालक घायल हो गया। घुंघचाई पुलिस ने बस चालक की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

सीओ आलोक सिंह ने बताया कि बस पर पथराव गांव नरायनपुर ताल्लुके घुंघचाई निवासी श्रीकेशन ने अपने साथी गांव दिलावरपुर निवासी सुनील, गांव नरायनपुर निवासी लालाराम के साथ मिलकर किया था। बताया कि घुंघचाई पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed