फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stockpiles of rice farmers have demonstrated in protest

साठा धान की रोपाई के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 26 Feb 2017 10:14 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 26 Feb 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
 साठा धान की रोपाई पर प्रतिबंध न लगने के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने क्षेत्र में साठा धान किसी कीमत पर न होने देने की चेतावनी देने के साथ इसकी रोपाई पर पूरी तरह पाबंदी लगवाने की मांग की। 
विज्ञापन

क्षेत्र में गन्ना, लाही की फसल से खाली खेतों में कुछ किसानों ने साठा धान की रोपाई शुरू कर दी। इसके विरोध में गांव सिकराना में एक स्थान पर एकत्र हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि साठा धान से भूमि की उर्वरा शक्ति समाप्त होती जा रही है। कीटों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे अगली फसलों को भी नुकसान होता है। साठा धान में अधिक कीटनाशक के अलावा सिंचाई की अधिक जरुरत पड़ती है। सिंचाई को अधिक पानी की खपत होने पर जलस्तर नीचे खिसकता जा रहा है। इसके बाद राइस मिलर्स किसानों का शोषण कर औने पौने दामों में धान की खरीद करते है। साठा धान को किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से साठा धान की रोपाई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जसवंत ङ्क्षसह, राधेश्याम, रामसरन, वीरपाल, देवेंद्र यादव, सुरेश यादव, रामपाल, मुख्त्यार सिंह, सुनील कुमार आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed