{"_id":"66341bb99be3f5141e0fffd7","slug":"sticks-and-sticks-used-in-old-rivalry-report-filed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115679-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जहानाबाद। पुरानी रंजिश में गांव के ही चार लोगों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव बेनीपुर निवासी रामश्री ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक मई को दोपहर में गांव के ही ताराचंद्र उर्फ नन्हे, भगवत सरन उर्फ भूरे, राकेश और श्यामाचरन ने पुरानी रंजिश में उसके परिजनों से गाली-गलौज करते हुए लात घूंसों व लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इससे उसके परिवार की राजकुमारी बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं।
घटना की सूचना यूपी 112 को दी गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इंसपेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया की घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद