फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Station Road in Bisalpur is jammed all the time

Pilibhit News: बीसलपुर में स्टेशन रोड पर हर समय लगा रहता है जाम

Wed, 23 Aug 2023 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 23 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Station Road in Bisalpur is jammed all the time
बीसलपुर की स्टेशन रोड पर लगा जाम । संवाद
बीसलपुर। नगर के स्टेशन रोड पर अतिक्रमण और जगह-जगह ई-रिक्शा खड़े रहने के हर समय जाम के हालात बने रहते हैं। इस रोड पर कई बैंक शाखाएं भी हैं। उनमें आने वाले ग्राहकों की बाइकें भी सड़क किनारे खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण कर रखा है। जगह-जगह ई-रिक्शा भी खड़े रहते हैं। बिलसंडा ओैर दियोरिया की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन भी इसी रोड से पीलीभीत आते-जाते हैं। इस वजह से इस रोड पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। घंटों जाम में फंसने से लोगों को खासी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की गाड़ियां दिन में कई बार इधर से गुजरती हैं, लेकिन वे इस समस्या के समाधान में रुचि नहीं ले रहे हैैं। इससे लोगों में रोष है। व्यापार फैंस क्लब के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर इस समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed