{"_id":"57360aae4f1c1b5779919989","slug":"state-level-cricket-tournament-lh-stadium-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता एलएच स्टेडियम में आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता एलएच स्टेडियम में आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 13 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
ट्राफी
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएच चीनी मिल स्टेडियम में 14 मई से शुरू होने वाले प्रथम स्व. इंदरजीत सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यमंत्री हेमराज वर्मा द्वारा किया जाएगा।
एलएच चीनी मिल स्टेडियम में शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। स्टेडियम में हुई प्रेसवार्ता के दौरान मेरठ से आए पिच क्यूरेटर रवींद्र चौहान ने बताया कि पिच पूरी तरह से तैयार कर ली गई है। प्रतियोगिता के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने बताया कि मैच के दौरान वीडियो एनालिस्ट की भी व्यवस्था की गई है। मंडल में पहली बार किसी प्रतियोगिता में इस तरह की सुविधा दी जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच देहरादून व मेरठ की टीमों के बीच होगा। रणजी पैनल से आए अंपायर सतीश पांडे, पवन यादव, थर्ड अंपायर सुधीर सिंह व स्कोरर प्रणव दास ने तैयारियों को लेकर अपनी संतुष्टि जताई। कहा कि जो निर्देश दिए गए थे, वह समय से पूरे कर लिए गए हैं। उपाध्यक्ष परमवीर सिंह पैरी ने बताया कि मेरठ की टीम आ चुकी है। टीमों के ठहरने की व्यवस्था निर्मल होटल व ग्रांड शारदा में की गई है। बी क्लीफर्ड ने बताया कि नौ वर्षों के बाद जनपद में प्रदेश के नामचीन क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर राजेश ढाटा, विवेक आनंद, सुहैलबख्श, सद्दाम, रिजवान, अर्शी, अरविंद तिवारी, अमित, आकाश, रेहान, फैजान आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि यह प्रतियोगिता मझोला के सूरजपुर निवासी समाजसेवी व खेलप्रेमी इंदरजीत सिंह की स्मृति में आयोजित की जा रही है।