फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Starting off traffic The repair work

यातायात बंद कर शुरू हुआ मरम्मत का कार्य

Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Starting off traffic The repair work
सड़क न‌िर्माण - फोटो : pilibhit, beureu
नेशनल हाइवे 730 पर क्षतिग्रस्त हरदोई ब्रांच नहर पुल से बुधवार को पूरी तरह आवागमन बंद कर पुल की मरम्मत का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया। पुल की रेलिंग और मलबा हटाने के लिए कई मजदूर और जेसीबी यह जानने के लिए लगाई गई है कि कहीं पुल में नीचे से कोई खराबी तो नहीं। इसके लिए नहर बंद कराकर नीचे से फोटोग्राफ भी लिए गए हैं। पुल से आवागमन बंद होने पर वाहन चालकों को भारी असुविधा हो रही है। इसके चलते आसाम हाइवे पर कई बार जाम भी लगा। 
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद बुधवार को पुल की मरम्मत शुरू करा दी गई। इससे पहले पुल के दोनों ओर बल्लियां लगाकर पुल से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। एनएच के अधिशासी अधिकारी प्रवीन बांगड़ी की मौजूदगी में शुरू हुए मरम्मत कार्य में मरम्मत के लिए पहले पुल की रेलिंग और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया है। कार्य में कई मजदूर और जेसीबी लगाई गई हैं, ताकि दी गई निर्धारित समय सीमा में पुल की मरम्मत का कार्य पूरा किया जा सके। अधिशासी अधिकारी प्रवीन बांगड़ी ने बताया कि पुल कहीं नीचे से तो खराब नहीं है यह जानने के लिए नहर को बंद कराकर नीचे से फोटोग्राफ कराए गए हैं। मरम्मत के पहले चरण में मलबा हटवाने का कार्य शुरू किया गया है। पुल को मरम्मत कर पूरी तरह से ठीक कराया जाएगा। इसमें कितनी भी धनराशि खर्च हो, इसके लिए उच्चअफसरों से वार्ता कर ली गई है। साथ ही नए पुल के निर्माण को भी शीघ्र प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। ताकि स्वीकृत मिलते ही पुल का निर्माण शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन


कई बार लगा जाम
पूरनपुर। आसाम हाइवे से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन निकलते हैं। पुल की मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद बुधवार को भी तमाम वाहन पुल के समीप तक पहुंचे। इससे पुल  से आवागमन बंद होने को लेकर कई बार जाम की स्थिति हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन मोड़ने में चालकों को हो रही असुविधा
पूरनपुर। पुल की मरम्मत को लेकर वाहन पुल के समीप से दक्षिण दिशा में करीब दो किलोमीटर की दूरी तय कर दूसरे पुल से होते हुए आसाम हाइवे पर पहुंच रहे हैं। दूसरे पुल पर तीव्र मोड़ होने को लेकर वाहन चालकों को वाहन मोड़ने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दोनों ओर से एक साथ वाहन आने पर साइड देने को लेकर वाहन चालकों को असुविधा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed