फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Start preparing for counting

मतगणना की तैयारी शुरू

Wed, 08 Mar 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 08 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Start preparing for counting
मतगणना की तैयारी शुरू
प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मतगणना के लिए नियुक्त कर्मचारियों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम अजयकांत सैनी ने कहा ईवीएम की जांच से पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद मतगणना कार्य शुरू किया जाएगा। जिले की चारों विधानसभाओं में 15 फरवरी को हुए मतदान के बाद 11 मार्च को मतगणना होनी है। इसके लिए मंडी समिति में चार विधानसभाओं के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए जा रहे हैं। मतगणना के लिए प्रशासन ने 76 मतगणना पार्टियां बनाई हैं। प्रत्येक पार्टी में चार सदस्य रहेंगे। बुधवार सुबह 10 बजे से पार्टी संख्या एक से 36 तक और दूसरी पारी में पार्टी 37 से 76 तक के मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम अजयकांत सैनी ने कर्मियों को आयोग के निर्देशों की जानकारी दी और बिना किसी भेदभाव और पक्षपात के मतगणना करने के निर्देश दिए। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद, डीपीओ राजकपूर, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका आदि ने मतगणना कर्मियों को अलग-अलग पंडालों में ईवीएम की चेकिंग की। ईवीएम ऑन करने और मतों की गिनती कर सूची बनाने तक की जानकारी दी। मतगणना टेबिल पर ईवीएम पहुंचने पर सबसे पहले उसकी स्वयं जांच कर मतगणना करने से पहले अभिकर्ताओं को दिखाया जाएगा। जांच से संतुष्ट होने के बाद ही उसकी सील खोलकर मतों की गिनती की जाएगी। 
विज्ञापन

ईवीएम से पहले होगी मतपत्रों की गिनती
यूं तो विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम से वोटिंग कराई गई थी, लेकिन जिले से बाहर तैनात सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को पोस्टल वैलेट उपलब्ध कराए गए थे। जबकि मतदान कर्मियों ने मंडी में प्रशिक्षण अथवा पार्टी रवाना होने से पहले मतदान किया था। ऐसे मतदान में प्रयोग हुए मतपत्रों की गिनती पहले एआरओ टेबिल पर की जाएगी। इसके बाद मतगणना के लिए सभी विधानसभाओं में लगी 14-14 टेबिल पर मतगणना प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed