{"_id":"58b704a74f1c1bce1c8312ce","slug":"staff-salaries-were-stopped-five-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोका गया
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएएस मसऊद अख्तर अंसारी ने बुधवार को एक दर्जन से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति मिलने पर पूरे स्टाफ का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं साथ ही एक स्कूल बंद मिलने और तीन अध्यापकों के अनुपस्थित मिलने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बुधवार सुबह 9.30 बजे बीएसए सड़ा गौटिया पहुंचे। यहां उन्हें प्राथमिक विद्यालय बंद मिला। देवीपुरा में बच्चे और अध्यापक उपस्थित मिले। गुर्जगौटिया में सहायक अध्यापिका सुचि व कल्यानपुर प्राथमिक में सुनीता शार्म और जूनियर विद्यालय में सरिता मिश्रा व नगमा बी अनुपस्थित मिली। बीएसए ने सभी अनुपस्थित अध्यापकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इन विद्यालयों के अलावा रुरिया सलेमपुर में 87 के सापेक्ष मात्र नौ, खमरिया पट्टी में 122 के सापेक्ष 32, महादिया जूनियर में 53 के सापेक्ष पांच, महादिया प्राथमिक में 213 के सापेक्ष 38 और बेबी सिंह कॉलौनी के प्राथमिक विद्यालय में 140 के सापेक्ष 18 बच्चे पढ़ते मिले। बच्चों की संख्या काफी कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए ने इन सभी विद्यालयों के समस्त स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने बताया कि बंद मिले सड़ा गौटिया के स्टाफ का वेतन रोकने के साथ ही अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन