{"_id":"7864be756cb695c11e9760880bf5bebf","slug":"stadium-trainees-to-the-kunvrpur-won-the-final-match-victory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम ट्रेनीज ने कुंवरपुर को हराकर जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम ट्रेनीज ने कुंवरपुर को हराकर जीता फाइनल मैच
Pilibhit
Updated Tue, 20 Oct 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय मिक्स हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम ट्रेनीज ने कुंवरपुर टीम को 3-2 से पराजित कर फाइनल मैच जीत लिया।
विज्ञापन
शहर के गांधी स्टेडियम में हुई मंगलवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ सुमन कंप्यूटर के निदेशक सौरभ सक्सेना ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम बी व कुंवरपुर टीम के मध्य खेला गया। इसमें कुंवर टीम ने स्टेडियम बी को 3-1 से हरा दिया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज ने कोहिनूर क्लब को 4-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज व कुंवर टीम के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने कुंवरपुर टीम को 3-2 से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रवि और अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार विकास को दिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, हाजी अमजद अली, वाहिद अली, ओमप्रकाश, कोच अरविंद देवल, आबिद अली आदि मौजूद रहे।