फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   St. Joseph the Worker School Day program

सेंट जोसेफ स्कूल में मजदूर  दिवस पर हुए कार्यक्रम

Sat, 30 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 30 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
St. Joseph the Worker School Day program
आयोजन - फोटो : pilibhit, beureu
सेंट जोसेफ स्कूल में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रमों में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्कूल के सहकर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने डांस और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूल के प्रबंधक फादर सल्वाडोर डिसूजा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी का कार्य महत्वपूर्ण है। इसमें चतुर्थश्रेणी वर्ग की भूमिका खासी होती है। कृषि के लिए मजदूर न मिले तब अनाज उत्पादन में समस्या होगी। बड़ी इमारतों आदि में मजदूरों की ही भूमिका अहम् होती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सभी की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। उन्होंने मजदूरों को समाज में उचित सम्मान न मिलने पर दुख जताया। कार्यक्रम में प्रबंधक ने स्कूल के सहकर्मियों के कार्यों की प्रशंसा कर अथक परिश्रम करने वाले सहकर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कक्षा छह के बच्चों ने बम-बम बोले, मस्ती में डोले गीत पर डांस किया। जिसे खासा सराहा गया। कक्षा दस की  छात्रा सिमरनजीत कौर ने श्रमिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सहकर्मियों की ओर से सुशील एक्का ने बच्चों और स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षक रविकांत दीक्षित ने तैयार की। संचालन साक्षी वाजपेई और सिमरनजीत कौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed