{"_id":"64288279563f1af29b0e8934","slug":"ssb-jawans-saved-the-youth-who-was-drowning-while-bathing-in-the-canal-pilibhit-news-c-4-1-114683-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहर में नहाते समय डूब रहे युवक को एसएसबी के जवानों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहर में नहाते समय डूब रहे युवक को एसएसबी के जवानों ने बचाया
विज्ञापन
दोस्तों के साथ शारदा सागर डैम क्षेत्र में पिकनिक मनाने आया था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दोस्तों के साथ बाइक से शारदा सागर डैम क्षेत्र में पिकनिक मनाने आए न्यूरिया क्षेत्र का एक युवक हरदोई ब्रांच नहर में नहाते समय डूबने लगा। साथी दोस्तों के शोर मचाने पर एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर युवक को नहर से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में युवक को माधोटांडा सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।
न्यूरिया क्षेत्र के गांव लालपुरिया साहब सिंह निवासी राजेंद्र गांव के ही अपने दोस्त श्रीकांत और ओमकार के साथ शनिवार दोपहर बाइफरकेशन और शारदा सागर डैम क्षेत्र में घूमने आया था। बाइफरकेशन में रुकने के बाद युवक शारदा सागर डैम क्षेत्र में चले गए। जहां डैम से निकलने वाली सब्सिडी हरदोई ब्रांच नहर में युवकों ने नहाना शुरू कर दिया। राजेन्द्र ने पुल से नहर में छलांग लगाई। इससे वह चोटिल होकर डूबने लगा। इससे साथी युवकों में खलबली मच गई। शोर मचाने पर चूका चेक पोस्ट के एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे।
एसआई खेमचंद के अलावा आरक्षी मोहन मांझी और ढोला रवि कुमार समेत जवानों ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला। जवानों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में युवक को माधोटांडा सीएचसी लाया गया। जहां युवक के सिर के अलावा शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोटें होने की बात सामने आईं। युवक को खून की उल्टियां भी हो रहीं थी। गंभीर हालत होने पर युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया।