फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ssb

एसएसबी के एडीजी देखी बार्डर की सुरक्षा

Fri, 03 Apr 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 03 Apr 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
ssb
एडीजी सोमेश गोपाल शुक्रवार को शाम काफिले के साथ दिल्ली से सीधे शारदा सागर डैम पर स्थित नगरिया कट चौकी पहुंचे। उनके साथ आईजी श्याम सिंह, डीआईजी केपी सिंह और कमांडेंट जेपी राना भी थे। नगरिया कट चौकी पर उन्होंने स्टाफ के साथ बैठक की और बार्डर क्षेत्र की सुरक्षा एवं भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नेपाल के बिल्कुल नजदीक होने एवं जंगल के साथ शारदा नदी के कारण काफी सतर्क रहने की जरूरत बताई। चौकी पर बैठक और निरीक्षण के बाद वह शारदा सागर डैम में एसएसबी की मोटर वोट से चूका स्पाट पहुंचे। यहां एसएसबी ने उनके स्वागत एवं सुरक्षा की तैयारियां पहले से ही कर रखी थीं। उन्होंने चूका स्पाट का लुत्फ उठाया और अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी ली। एडीजी के भ्रमण के चलते चूका स्पाट छावनी में तब्दील रहा, जिससे आम पर्यटकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed