{"_id":"63937e506d23b1786f0c1b4c","slug":"ssb-bus-overturned-on-sharda-dam-road-three-jawans-injured-pilibhit-news-bly506378436","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा डैम मार्ग पर एसएसबी की बस पलटी, तीन जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा डैम मार्ग पर एसएसबी की बस पलटी, तीन जवान जख्मी
विज्ञापन
शारदा डैम मार्ग पर हुआ हादसा, जवानों को चेक पोस्ट पर छोड़कर आ रही थी बस
पीलीभीत। एसएसबी के जवानों को नगरिया चेक पोस्ट पर छोड़कर लौट रही बस कलीनगर क्षेत्र में शारदा सागर डैम की सर्विस रोड पर पलटकर तीस फुट नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त बस में चालक समेत तीन लोग सवार थे। ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला और इलाज कराया। सूचना पर ललौरीखेड़ा स्थित मुख्यालय से पहुंचे अधिकारी तीनों जवानों को अपने साथ ले आए। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ललौरीखेड़ा स्थित मुख्यालय से विभागीय मिनी बस से जवान शुक्रवार को कलीनगर तहसील क्षेत्र की सीमावर्ती चेक पोस्ट नगरिया कट जाने के लिए निकले थे। देर शाम करीब पांच बजे चेक पोस्ट पर पहुंचकर जवान बस से उतर गए। इसके बाद चालक रामराज मीना, राम स्वरूप समेत एक अन्य जवान बस लेकर शारदा डैम मार्ग से पीलीभीत लौट रहे थे। रमनगरा के निकट पहुंचते ही अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे रैंप में कई पलटे खाकर बस करीब तीस फुट नीचे जाकर गिर गई। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस में फंसे तीन जवानों को बाहर निकाला गया। इसके बाद रमनगरा गांव में स्थित क्लीनिक पर घायलों का प्रारंभिक उपचार कराया गया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जवानों को छोड़कर एसएसबी की मिनी बस पीलीभीत लौट रही थी। अचानक पलटने से तीन जवानों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची विभागीय टीम उपचार कराने के लिए घायल को साथ ले गई।