{"_id":"64ff69668cd34433cb0891a4","slug":"sports-promotion-committee-will-honor-talented-players-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-4008-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्रतिभावान खिलाड़ियाें को खेल प्रोत्साहन समिति करेगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्रतिभावान खिलाड़ियाें को खेल प्रोत्साहन समिति करेगी सम्मानित
Tue, 12 Sep 2023 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
शहर के गाधी स्टेडियम का गेट । संवाद
पीलीभीत। खेलों को बढ़ावा देने की लिए खेल विभाग ने 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की योजना बनाई है। इसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर 20 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
खेल विभाग प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाओं चला रहा है। राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय 20 खिलाड़ियों को जिला खेल एवं विकास प्रोत्साहन समिति सम्मानित करेगी। गत दिनों हुई बैठक में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने 20 प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन को लेकर एक कमेटी भी गठित की। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया खेल विभाग ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा, जिन्हें एकलव्य क्रीडा कोर्स या अन्य किसी स्रोत से सहायता न मिली हो।
खिलााड़ी ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेलों में जीत हासिल की हो। उपविजेता रहा हो या प्रतिभाग किया हो। मान्यता प्राप्त खेल संघों के खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए खिलाड़ी को खेल विभाग में आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर रखी गई है। आवेदन का प्रारूप जिला खेल कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।