फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sports

जल्द ही गांधी स्टेडियम में जिम होगा अत्याधुनिक

Fri, 23 Aug 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
sports
पीलीभीत। अब शहर के युवाओं की रुपहले पर्दे पर एक्टर जैसा दिखने की चाह जल्द ही पूरी होने वाली है। प्रदेश सरकार जिले के युवाओं का यह सपना पूरा करने के लिए 40 लाख रुपये की लागत से गांधी स्टेडियम में जिम को अत्याधुनिक करने जा रही है।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में संचालित हो रहा जिम युवाओं के लिए नाकाफी है। वजह संसाधनों की कमी। ऐसे में युवाओं को मोटी फीस देकर निजी जिम का सहारा लेना पड़ता है। युवाओं के जिम के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने अप्रैल में विभाग को प्रस्ताव भेजकर जिम को अत्याधुनिक कराने की मांग की थी। विभाग ने प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए इसे खेल मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत किया। अब शिक्षा, खेलकूद, कला, संस्कृति, पूंजिगत परिव्यय के तहत शासन ने प्रदेश के आठ जिलों में अत्याधुनिक जिमों के लिए कुल 499.06 लाख की स्वीकृति दी है। इसमें पीलीभीत जिले को भी 40 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। जिससे गांधी स्टेडियम में पुराने जिम को डवलप कर अत्याधुनिक जिम तैयार किया जाएगा। शासन ने कार्यदाही संस्था को राशि भी भेज दी है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि सितंबर से जिम का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


एनआईएस डिप्लोमा कोच कराएंगे प्रैक्टिस
राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षण संस्थान (एनआईएस) डिप्लोमा कोच इस नई जिम में प्रशिक्षुओं को प्रैक्टिस कराएंगे। जिससे प्रशिक्षुओं को बेहतर तरीके से सीखने का मौका मिलेगा। इससे जिले की प्रतिभाओं को भी निखरने का अवसर मिलने के साथ ही प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर प्रतिभागी बनने को एक प्लेटफार्म मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरों से लिए जाएंगे 60 रुपये सालाना
गांधी स्टेडियम में अत्याधुनिक जिम तैयार होने से जहां युवाओं में खुशी दिखाई दे रही है। वहीं 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि यहां 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर सिर्फ 60 रुपये फीस जमा करने के बाद पूरे साल प्रैक्टिस कर सकेंगे।


जिले में युवाओं की मांग को देखते हुए अप्रैल में जिम को डवलप करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने मंजूरी देने के बाद कार्यदाई संस्था को नियुक्त कर पैसा भेेजा दिया है। सितंबर माह से अत्याधुनिक जिम का कार्य शुरू हो जाएगा।
-राजकुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed