फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sports news in district.

Pilibhit News: खिलाड़ियों ने सीखा शारीरिक लचीलेपन और मानसिक एकाग्रता का मंत्र

Thu, 08 Jan 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 08 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sports news in district.
गांधी स्टेडियम में हॉकी के गुर सीखते ​खिलाड़ी स्रोत आयोजक
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में चल रहे सात दिवसीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर में बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने योगाभ्यास के जरिए शारीरिक लचीलेपन और मानसिक एकाग्रता का मंत्र सीखा। मैदान में अभ्यास कर हॉकी खेल की बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षण की शुरूआत भारतीय योग संस्थान के जिला प्रमुख व हॉकी पीलीभीत के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कराई। उन्होंने खिलाड़ियों को योग से निरोगी रहने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से आए कोच मुशीर अहमद ने आधुनिक हॉकी की जटिल बारीकियों को समझाया। उन्होंने मैदान पर अभ्यास कराकर खिलाड़ियों को जरूरी जानकारी दी। कक्षा में खिलाड़ियों को गेम प्लान और पोजिशनिंग के बारे में भी जानकारी दी। उनका जोर इस बात पर रहा कि आधुनिक हॉकी केवल शारीरिक शक्ति नहीं, बल्कि दिमागी सूझबूझ का खेल है। व्यवस्थाओं की निगरानी हॉकी पीलीभीत के संयोजक दीपक सरकार ने की। कार्यक्रम का संचालन सचिव जयप्रकाश बघेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed