फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sports in repair of legislative fund lights

विधायक निधि का लाइटों की मरम्मत में भी खेल

Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sports in repair of legislative fund lights
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरहरपुर हसन में गड़बड़ी का आरोप, जांच के आदेश
विज्ञापन

 ग्राम पंचायतों में विकास निधि का दुरुपयोग करने एवं बिना कार्य कराए ही धनराशि निकालनेे की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन अब विधायक निधि से लगी लाइटों की मरम्मत के नाम पर भी प्रधान और सचिव पर गोलमाल करने की शिकायत डीएम को मिली है। इस पर डीएम ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को जांच सौंपी है।

अमरिया ब्लाक की ग्राम पंचायत हरहरपुर हसन में कुछ साल पूर्व विधायक निधि से लाइटें लगवाई गई थी जो लगभग एक साल पूर्व खराब हो गई। आरोप है कि प्रधान और सचिव ने मिलकर इन लाइटों को ठीक कराने के नाम पर मोटी रकम खर्च होना दर्शाकर ग्राम पंचायत निधि से धनराशि निकाल ली जबकि लाइटें अभी भी खराब पड़ी हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से कर जांच कराने की मांग की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने मामले की जांच के आदेश कर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने बताया कि विधायक निधि से लगी लाइटों की मरम्मत के नाम पर गड़बड़ी करने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच चल रही है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed