{"_id":"1d6e9e5a1166a857adc5482dd6f45bf8","slug":"sports-create-the-unity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों से बढ़ता है सद्भाव: द्विवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों से बढ़ता है सद्भाव: द्विवेदी
पीलीभीत।
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीडा अधिकारी प्रदीप चौहान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों के बीच 100 व 200 मीटर की दौड़ हुई, जिसमें पूरनपुर के कौशल कुमार प्रथम रहे, जबकि बालिका वर्ग में क्रमश: बिलसंडा की पूजा और मरौरी की कविता पहले स्थान पर रहीं। बालक वर्ग के 400 व 800 मीटर में क्रमश: विपिन और सतनाम व बालिका वर्ग में सुधा ने पहला स्थान पाया। वालीबाल में अमरिया की टीम ने बिलसंडा की टीम को परास्त किया। लंबी कूद, चक्का फेंक, कबड्डी, कुश्ती और भारोत्तोलन की प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। समापन पर उपायुक्त मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल का महत्वपूर्ण स्थान है। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने कहा खेलों से हमारे अंदर सद्भावना जागृत होती है और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनीस अहमद अंसारी, व्यायाम शिक्षक जावेद अहमद, राजीव कुमार, सर्वेन्द्र नाथ शुक्ला, त्रिमोहन, विमला भारती, जयप्रकाश, गुरमेज सिंह, प्रमोद पंत, महेश, वरिष्ठ सहायक सचिन कुमार सक्सेना व सुमित शर्मा सहित कई लोग थे।
विज्ञापन