फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sport

जब-जब उतरा मैदान में सिमरनजीत, तब-तब दिलाई इंडिया को जीत

Fri, 06 Aug 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
sport
पीलीभीत। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। चार दशक के बाद टीम इंडिया को ओलंपिक का पदक मिला है। बृहस्पतिवार को टोक्यो ओलंपिक के प्ले ऑफ मुकाबले में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। भारतीय पुरुष टीम की कड़ी मेहनत इस ऐतिहासिक जीत में सफलता का राज बनी। जिसमें पीलीभीत के लाल (खिलाड़ी) सिमरनजीत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके द्वारा किए गए दो गोल और पेनल्टी कॉर्नर दिलाया है। खास बात यह है कि ओलंपिक में जब-जब सिमरनजीत मैदान में उतरा तो इंडिया को जीत दिलाई है। हालांकि कुछ मैच में सिमरन के न खेलने के कारण इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। सिमरनजीत के इस प्रदर्शन के चलते उनके परिवार वालों का ही नहीं बल्कि जिले के लोगों गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

मझोला कस्बे से आठ किलोमीटर दूर मझारा फार्म के रहने वाले इकबाल सिंह के बेटे सिमरनजीत सिंह ने पंजाब में अपने ताऊ रक्षपाल सिंह के घर रहकर हॉकी की पूरी शिक्षा और दीक्षा ग्रहण की। उनके ताऊ एक हॉकी खिलाड़ी थे। सिमरनजीत के पिता इकबाल ने बताया कि पांच साल की उम्र में सिमरन में हॉकी के प्रति रुझान देखकर वह उसे अपने साथ ले गए थे। जहां उन्होंने पंजाब के गुरुदासपुर बंडाला में चीमा एकडेमी में उसका एडमिशन कर दिया। जहां कोच रंजीत सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान सबसे पहले वह 2015 में हीरो हॉकी इंडिया लीग की तरफ से खेल थे। जिसमें वह रनरअप रहे थे। 2016 में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप में सिमरन के गोल से इंडिया ने वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था। बेहतर प्रदर्शन देखकर सिमरन को सीनियर टीम में शामिल कर लिया था। बंगलूरू में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह ओलंपिक के लिए चुना गया था।
विज्ञापन

कुछ इस तरह रहा था टोक्यो का ओलंपिक हॉकी
टोक्यो ओलंपिक में जाने के बाद वहां कुल छह मैच हुए थे। इसमें पहला मैच इंडिया और न्यूजीलैंड जिसमें सिमरन को अपनी प्रतिभाग दिखाने का मौका नहीं मिला। हालांकि इसमें इंडिया को जीत हासिल हुई थी। दूसरा मैच इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच खेल गया था। जिसमें 7-1 से हार गई थी। इसमें सिमरन नहीं खेल थे। तीसरी मैच इंडिया और स्पेन के बीच खेल गया। इसमें सिमरनजीत ने खेलते हुए 14वें मिनट में पहला गोल दागा था और एक पेनल्टी कॉर्नर बना था। इसमें इंडिया को जीत मिली थी। चौथा मैच अर्जेंटीना से हुआ था। इसमें मैच खेले थे। इसमें भी इंडिया मैच जीती थी। पांचवां मैच इंडिया और जापान के बीच खेल गया। इसमें सिमरन खेल थे और क्वार्टर फाइनल में टीम को पहुंचाया था। छठा मैच सेमीफाइनल बेल्जियम के साथ खेला गया। जिसमें सिमरन को नहीं खिलाया गया था। इसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद थर्ड प्लेस का मैच इंडिया और जर्मनी के बीच खेल गया। इसमें जर्मनी ने दो गोल इंडिया पर दागते हुए दबाव बना लिया था। इसके बाद सिमरन जीत ने वापसी करते हुए दो गोल और एक पेनल्टी कॉर्नर बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed