फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sport

सिमरनजीत के गोल से जीत की राह पर लौटी इंडिया की टीम, हॉकी खिलाड़यों में उत्साह

Wed, 28 Jul 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
sport
पीलीभीत। टोक्यो में शुरू हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन पर पीलीभीत के लोगों की निगाहें टिकी हैं। सिमरनजीत के 14वें मिनट में गोल दागने के बाद हॉकी खिलाड़ियों में उत्साह दिखा। खिलाड़ियों का कहना है कि अब इंडिया की टीम एक बार फिर जीत की राह पर आ गई है। उन्हें उम्मीद है कि इंडिया की टीम ओलंपिक जीत कर ही वतन वापस लौटेगी।
विज्ञापन

टोक्यो में स्पेन और इंडिया के खेल गए मैच में सिमरनजीत के गोल और रुपिंदर सिंह के गोल ने इंडिया को 3-0 से जीत दर्ज कराई है। टीम इंडिया के जीतने के बाद हॉकी खिलाड़ियों ने गांधी स्टेडियम में खेल के दौरान उत्साह दिखा। क्योंकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से इंडिया की टीम हार गई थी, लेकिन इस मैच में सिमरनजीत नहीं खेल थे। स्पेन के खिलाफ सिमरनजी के बेहतरीन प्रदर्शन और टीम इंडिया की जीत पर परिवार से लेकर जिन स्कूलों में उसने शिक्षा ग्रहण की, उनके स्टाफ के साथ ही शहर के हॉकी खिलाड़ियों में काफी उत्साह दिखा। मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

सिमरनजीत की जीत पर ननिहाल में दिखी खुशी
सिमरनजीत के मैच की जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार वालों के अलावा ननिहाल वाले भी खुशी से झूम उठे और सिमरनजीत के घर मिठाई लेकर पहुंच गए। सिमरनजीत के नाना दर्शन सिंह और नानी सुखवंत सिंह ने बताया कि उन्हें सिमरनजीत पर पूरा भरोसा है। वह जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगा। इसके अलावा उनकी दादी गुरमीत कौर का कहना है कि वाहे गुरु की कृपा रही तो सिमरनजीत और आगे तक जाएगा। उन्हें उसके जज्बे और हौसले पर पूरा भरोसा है। सिमरनजीत की जीत पर मां मंजीत कौर, पिता इकबाल सिंह, आस्ट्रेलिया में रह रहे भाई अर्पजीत सिंह सभी में खुशी का माहौल है। परिवार का कहना है बेटे ने पूरे परिवार को नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि जो बच्चा यहां पढ़ाई कर चुका, आज वह ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने पहुंचा है। स्पेन के खिलाफ गोल दागकर उसने जिले का नहीं बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्कूल की ओर से सभी की ढेर सारी शुभकामनाएं उसके साथ हैं। वह टोक्यो में कामयाबी हासिल करके देश का झंडा ऊंचा करेगा। -जगजीत सिंह जग्गू, प्रबंधक, एसके पब्लिक स्कूल मझोला
भारतीय हाकी टीम के टोक्यो में पहली जीत हो गई है। आगे भी टीम से बहुत उम्मीदें हैं। भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक के लिए लगातार प्रैक्टिस करते रहे हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि टीम टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर लौटेगी। यहां के खिलाड़ियों व हॉकी प्रेमियों में सिमरनजीत से काफी उम्मीदें हैं। - सैयद आविद अली, हॉकी कोच
वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम काफी अच्छी है। स्पेन से मैच जीतने के बाद निश्चित रूप से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है। सिमरनजीत सिंह के पहले गोल से हॉकी खिलाड़ियों में उत्साह है। - रवि शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी हॉकी
टोक्यो में चल रहे ओलंपिक में भारत ने स्पेन को 3-0 से हराया है। इसकी सभी को खुशी है। स्थानीय खिलाड़ियों में सिमरनजीत को लेकर ज्यादा उत्साह है। शुरुआत अच्छी रही है। ऐसे में टीम के पदक जीतने की संभावना बढ़ी है।- शिवम कटियार, राष्ट्रीय खिलाड़ी हॉकी
सिमरनजीत के टोक्यो में ओलंपिक में भाग लेने से खिलाड़ियों में उत्साह है। नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। उनमें आत्मविश्वास जगेगा। हमें विश्वास है कि वह ओलंपिक विजेता बनाकर इंडिया वापस लौटेगा। - मुजाहिद खान, राष्ट्रीय खिलाड़ी हॉकी

टोक्यो में ओलंपिक में आस्ट्रेलिया से मैच इंडिया हार गया था। ऐसे में लोगों की उम्मीद टूटने लगी थी, लेकिन सिमरनजीत ने स्पेन के साथ हुए मैच में गोल करके टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे लोगों में खुशी है। अगर हौसला हो, तो कभी हार नहीं होती है। - राजकुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed