फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Speeding container took away the happiness of three families

Pilibhit News: तेज रफ्तार कंटेनर ने छीन लीं तीन परिवारों की खुशियां

Mon, 22 Apr 2024 03:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Speeding container took away the happiness of three families
मृतक फूलबानो फाइल फोटो ।
पीलीभीत / बरखेड़ा। तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बाइक सवार दंपती को चपेट में लिया, बाद में टेंपो में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर और आसपास गांवों के लोग दौड़ पड़े। पुलिस भी आ गई। घायलों को सीएचसी भेजा गया। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक ने सीएचसी पर इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां निगल लीं।
विज्ञापन

जिला बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव अटंगा चांदपुर निवासी दीन मोहम्मद पत्नी फूलबानो (40) के साथ बीसलपुर से बाइक से गांव वापस आ रहे थे। जैसे ही वह पतरासा और नवादा के बीच स्थित भट्ठे के नजदीक पहुंचे। तभी पीछे से आए कंटेनर चालक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया और बाद में आगे चल रहे टेंपो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टेंपो सड़क किनारे खाई में जा गिरा। टेंपो में करीब 17 लोग सवार थे। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी चंद्रकली (65) और उनकी जेठानी उमेदी देवी के अलावा बाइक पर पति दीन मोहम्मद के साथ जा रहीं फूलबानो की मौत हो गई। हादसे में मृतक उमेदी देवी का पुत्र गंगादीन भी घायल हो गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टेंपो में मां उमेदी देवी के साथ सवार गंगादीन ने यह कभी सोचा नहीं होगा कि मां को अपनी आंखों के सामने ही खो देगा। यही हाल दीन मोहम्मद का था। उन्होंने भी अपनी आंखों के सामने पत्नी फूलबानों को खो दिया।

-
हादसे में यह लोग हुए घायल
रोहित कुमार (20) पुत्र ताराचंद थाना बरखेड़ा के गांव पतरासा, अनूप कुमार (12) पुत्र रामसनेही थाना बरखेड़ा गांव पतरासा, विपिन कुमार (15) पुत्र मनीराम थाना बरखेड़ा गांव पतरासा, विकास कुमार (18) पुत्र तोताराम थाना बरखेड़ा गांव पतरासा, कनिष्का कुमारी (05) पुत्री सूरजपाल थाना बीसलपुर गांव टिकरी, लेखराज सिंह (22) पुत्र शिवचरन थाना बीसलपुर गांव टिकरी, विशाल कुमार (22) पुत्र खुशाली थाना बीसलपुर गांव टिकरी, अवनीश कुमार(05) पुत्र लेखराज थाना बीसलपुर गांव टिकरी, अंशु (05) पुत्र सूरजपाल थाना बीसलपुर गांव टिकरी, लक्ष्मी देवी (20) पत्नी शिवचरन थाना दियोरिया गांव सुजनी पंसडी, रामसनेही (42) पुत्र श्यामबिहारी थाना दियोरिया गांव सुजनी पंसडी, शांती देवी (35) पत्नी रामसनेही थाना दियोरिया गांव सुजनी पंसडी, ज्ञान प्रकाश (25) पुत्र कालीचरन थाना बरखेड़ा गांव पुरनापुर, गंगादीन (50) वर्ष पुत्र संतराम थाना बीसलपुर मोहल्ला दुर्गाप्रसाद, दीनमोहम्मद (45) वर्ष पुत्र असद मोहम्मद जिला बरेली थाना क्योलड़िया गांव अटंगा चांदपुर।

मृतक फूलबानो फाइल फोटो ।

मृतक फूलबानो फाइल फोटो ।

मृतक फूलबानो फाइल फोटो ।

मृतक फूलबानो फाइल फोटो ।

मृतक फूलबानो फाइल फोटो ।

मृतक फूलबानो फाइल फोटो ।

मृतक फूलबानो फाइल फोटो ।

मृतक फूलबानो फाइल फोटो ।

मृतक फूलबानो फाइल फोटो ।

मृतक फूलबानो फाइल फोटो ।

मृतक फूलबानो फाइल फोटो ।

मृतक फूलबानो फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed