फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Special preparations in Shivalayas, police administration diverted many routes

Pilibhit News: शिवालयों में विशेष तैयारियां, पुलिस प्रशासन ने कई रूट डायवर्ट किए

Sun, 27 Jul 2025 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Special preparations in Shivalayas, police administration diverted many routes
शहर के मंडी समिति में ठहरे गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िये। संवाद
पीलीभीत। सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों की आस्था का सैलाब शहर से लेकर गांवों तक उमड़ेगा। कांवड़िये पवित्र नदियों से जल लाकर शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। मंदिरों में विशेष सजावट और अभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रूट डायवर्जन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नौगवां चौराहे से ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग की ओर बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहेगा। शिवालयों में सुबह से ही पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू हो जाएगा। कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों से जल लाकर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के बीच भोलेबाबा का अभिषेक करेंगे। शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में सोमवार को सैकड़ों की संख्या में कांवड़िये बाबा का जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा दूधियानाथ मंदिर, अर्धनारीश्वर, पूरनपुर क्षेत्र के इकोहत्तर नाथ महादेव, बीसलपुर के मठियानाथ और गुलेश्वर नाथ मंदिर में भी भक्त उमड़ेंगे।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन ने कांवड़ यात्रा व मंदिरों में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू किया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। श्रद्धालुओं को पेयजल, प्राथमिक उपचार और रुकने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने शिवालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सहयोग की अपील की है ताकि धार्मिक आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा रुट डायवर्जन

-टाइगर तिराहे से एकता सरोवर की ओर बड़े वाहन नहीं जाएंगे।
-नौगवां चौराहे से ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग की ओर बड़े वाहन नहीं जाएंगे।

-नौगवां चौराहे से एकता सरोवर की ओर भी बड़े वाहन नहीं निकल सकेंगे।
-खकरा चौकी से आयुर्वेदिक चौराहे की ओर बड़े वाहन नहीं जाएंगे।

-मंडी परिसर में वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

हाईवे पर यह रहेगी व्यवस्था



-टनकपुर-खटीमा की ओर से आने वाले वाहन मझोला सितारगंज होते हुए बरेली की ओर डायवर्ट होंगे।

-पूरनपुर से बरेली की ओर जाने वाले बड़े वाहन जेएमबी तिराहे से जहानाबाद की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।



- एंबुलेंस व अन्य सभी आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं रहेगी।

मंडी परिसर में रविवार शाम से ही पहुंचने लगे कांवड़िये, सीसी कैमरों से रखी जा रही नजर

सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों की अधिक भीड़ जुटने का अनुमान है। कांवड़ियों के रुकने की व्यवस्था शहर के मंडी समिति परिसर में की गई है। मंडी परिसर में टिनशेड में साफ-सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था कराई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर आठ सीसी कैमरे लगवाए गए हैं। रविवार शाम से ही कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंडी में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।






मंदिरों से लेकर कांवड़ियों के जत्थों तक मुस्तैद रहेगी पुलिस

पीलीभीत। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर अधिक भीड़ पहुंचने के मद्देनजर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों में सीसी कैमरों से निगरानी रखने के साथ ही व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए बैरिकेडिंग लगवाई गईं हैं। भीड़ पर नियंत्रण के लिए मंदिर में 25 वालंटियर भी लगाए गए हैं। गौरीशंकर मंदिर के अलावा दूधियानाथ मंदिर व अर्द्ध नारीश्वर मंदिर में भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।

इसके अलावा रविवार रात से ही मंदिरों और शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की डयूटी लगा दी गई है। बरेली की ओर से डाक कांवड़ लाने वाले श्रद्धालु शहर के टाइगर तिराहे से ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग, जाटों वाले चौराहे, ड्रमंडगंज चौराहा, चौक बाजार होकर आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहे से गौरीशंकर मंदिर की ओर रवाना होंगे। इसके अलावा मंडी समिति में रुकने वाले कांवड़ियों का जत्था रामलीला रेलवे क्रॉसिंग से डिग्री कॉलेज चौराहा, नौगवां और दूधियानाथ मंदिर मार्ग होकर जाटों वाले चौराहे से जेपी मार्ग से मंदिर की ओर जा सकेगा। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। मंदिरों पर नजर रखने के साथ ही कांवड़ जत्थों के साथ भी पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। थाना पुलिस के अलावा क्यूआरटी व पीआरवी वाहन भी सक्रिय रहेंगे।

शहर के मंडी समिति में ठहरे गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िये। संवाद

शहर के मंडी समिति में ठहरे गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िये। संवाद

शहर के मंडी समिति में ठहरे गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िये। संवाद

शहर के मंडी समिति में ठहरे गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed