फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Spaiyon village streets The run cycle

गांव-गलियों में सपाइयों  ने चलाई साइकिल

Sun, 01 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 01 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Spaiyon village streets The run cycle
साइ‌क‌िल रैली - फोटो : pilibhit, beureu
प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रांतीय निर्देश पर जिले के सपाइयों ने कस्बे से लेकर गांव की गलियों तक पहुंचने के लिए जन संदेश साइकिल यात्रा रविवार को शुरू की। शहर विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री हेमराज वर्मा व सपा विधायक पीतमराम ने अपने-अपने विधान सभा क्षेत्र में कहीं साइकिल चलाई तो कहीं कार्यकर्ताओं को झंडी दिखा रवाना किया। 
विज्ञापन

नकटदाना चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं भी साइकिल चलाई। इसमें मेंहदी रजा, जौहर अब्बास, अमर सिंह, सचिन यादव, सुखलाल गंगवार, हनीफ, मुन्ना वर्मा, सहित कई लोग थे। ललौरीखेड़ा में श्यामाचरन कश्यप, मुन्ने अंसारी, अनिल कश्यप आदि ने साइकिल रैली निकाली। अमरिया में पलविंदर सिंह, मुडलिया में इलाही बख्श के नेतृत्व में साइकिल रैली निकली। बरखेड़ा विधान सभा क्षेत्र में राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के नेतृत्व में साइकिल यात्रा प्रारंभ हुई। वहीं भिंडारा व बस्थान में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, मेवातपुर में मरौरी ब्लाक प्रमुख अरूण वर्मा, खजुराह में धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में साइकिल यात्राएं निकाली गईं।
विज्ञापन

पूरनपुर। विधायक पीतमराम ने कैंप कार्यालय से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि जरनैल सिंह जैली, मुन्ने मियां अंजाना, नोमान अली वारसी, तौफीक अहमद कादरी, तौफीक खां, महेश आजाद, मोहम्मद मियां खां, राजपाल भारती, अहीद खां, पूर्व प्रधान मेंहदी हसन, अकील इदरीसी, शकील सिद्दीकी आदि थे। भगवंतापुर में पूर्व प्रधान अवधेश शर्मा के आवास से पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना के नेतृत्व निकाली गई साइकिल रैली कान्हा टांडा, रुद्रपुर, भवानीगंज, गुलड़हा, हरनाथपुर, कंजाखेड़ा, नौगवां में घूमी। इसमें पूर्व सपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, रजत सक्सेना, विमल गुप्ता, गायत्री प्रकाश सिंह, राजेश गौतम, ललित सक्सेना, रजनीश यादव, तौसीव अहमद, संजीव श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह आदि थे। नगराध्यक्ष महेश आजाद के आवास से उनके नेतृत्व में नगर में रैली निकाली गई। इसमें तौफीक अहमद कादरी, अहीद खां, राकेश आजाद, रोहित भारद्वाज, रूपेश जौहरी, राजेश आजाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा। गांव पौटाकलां में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। विभिन्न गांव में घूमने के बाद रैली पौटा कलां पहुंची और यहीं रात्रि विश्राम किया। इसमें अश्वनी कुमार सिंह, अशोक कुमार गंगवार, श्यामाचरन गंगवार, नन्हें बाबू, मुजाहिद वसीम, नफासत हुसैन आदि थे। इसके अलावा ग्राम रम्पुरानत्थू से विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष छत्रपाल वर्मा के नेतृत्व में शुरू हुई। रैली में पप्पू गंगवार, नीरज वर्मा सेवाराम आदि थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed