फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP workers protest demanding the removal of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar in Pilibhit

पीलीभीत: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

Thu, 08 Oct 2026 02:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 08 Oct 2026 02:44 PM IST
सार

पीलीभीत में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
SP workers protest demanding the removal of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar in Pilibhit
सपा ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम आवास की ओर कूच कर जोरदार नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी तथा वोट चोरी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार समेत पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सबसे महत्वपूर्ण है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव व्यवस्था का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सपा नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएम आवास के आसपास प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed