फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP will not forge alliance with Congress in UP assembly elections

यूपी के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी सपा

Wed, 27 Oct 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
SP will not forge alliance with Congress in UP assembly elections
पीलीभीत में सभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सदस्य किरनमय नं? - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सदस्य किरनमय नंदा ने कहा कि यूपी के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं होगा। एआईएमआईएम से भी गठजोड़ नहीं होगा। समाजवादी पार्टी यूपी में बनी छोटी-छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और सत्ता में वापसी करेगी क्योंकि जनता भाजपा से निराश हो चुकी है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो किसान हमें रोटी देता है जब बीजेपी सरकार उसके लिए कुछ नहीं कर रही है तो समझ लीजिए कि किसके लिए काम कर रही है। कहा कि बीजेपी सिर्फ, लोगों को दु:ख दे सकती है। राहत देने का काम सपा ही करेगी। कहा सपा की सत्ता में वापसी तय है।
विज्ञापन

सपा पदाधिकारियों को संगठन की ताकत से सत्ता में आने का मंत्र दे गए नंदा
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने मंगलवार को दोपहर पार्टी के बूथ और सेक्टर पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया। कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव सुनाए। उनकी बात सुनी और यूपी की सत्ता में वापसी का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में संगठन की ताकत की बदौलत ममता बनर्जी सत्ता में लौटकर आईं हैं। जबकि पीएम समेत देश के तमाम बड़े नेता वहां ममता बनर्जी को हराने के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी कितनी भी ताकत लगा ले संगठन की बदौलत सपा 2022 में फिर से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा सोमवार रात्रि पीलीभीत पहुंचे। मंगलवार को उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। कांशीराम बारात घर में सेक्टर व बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने जमीनी हकीकत देखी। कार्यकर्ताओं में जोश भरा। जीत के तरीके समझाए। इसी बैठक में समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के साढ़े चार साल के शासन में पूरी तरह ऊब चुकी है। बढ़ती महंगाई व कम होती घटती आय से सब परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवमूर्ति राना, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सैनी, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला महासचिव यूसुफ कादरी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष असलम जावेद अंसारी, नीरज गंगवार, भगवान दास वर्मा, अमनदीप सिंह संधू, देवनन्दन प्रजापति, विक्रम गंगवार, राजेन्द्र कश्यप, इरशाद मियां, राशिद मलिक सहित काफी संख्या में विधानसभा क्षेत्र, सेक्टर व बूथ कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed