{"_id":"5f0760d98ebc3e63687e9ec9","slug":"sp-visit-in-police-stations-pilibhit-news-bly4121882105","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी के दौरे के कुछ घंटों बाद ही एसपी ने दोबारा परखे मझोला में हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी के दौरे के कुछ घंटों बाद ही एसपी ने दोबारा परखे मझोला में हालात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बरेली से अचानक आए डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने बुधवार दोपहर उत्तराखंड सीमा से सटे मझोला कस्बे में पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम परखे थे। इसके बाद रात में ही एसपी जयप्रकाश भी दोबारा मझोला पहुंच गए और पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा पर होने वाली आवाजाही के बारे में जानकारी कर अपराधों की भी समीक्षा की।
एसपी ने दरोगाओं को अधिक समय तक विवेचनाएं लटकाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि विवेचनाओं को तथ्य जुटाकर जल्द निपटाएं। उसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि विवेचक आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट को पूरी तरह समझ और याद कर लें, ताकि विवेचनाओं में गुणवत्ता आ सके। थाने और चौकियों में पुलिस कर्मियों से कानून का सख्ती से पालन कराएं। किसी फरियादी से किसी तरह की अभद्रता न हो। ऐसी शिकायतें अगर सामने आईं तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। अपराध में संलिप्त लोगों के शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कराए जाएं। थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधी चिह्नित कर रात में निगरानी बढ़ाई जाए। लंबित मामलों का निस्तारण भी जल्द कराया जाए। एसपी ने कहा कि सिविल पुलिस का अर्थ है सभ्य पुलिस, ऐसे में अपने आचरण को भी सभ्य बनाएं। अच्छी वर्दी पहनें और अनुशासन में रहकर काम करें। इसके अलावा एसपी ने फरियादियों की शिकायतों का समय रहते निस्तारण कराने पर जोर दिया। अंत में उत्तराखंड सीमा पर लगे बैरियर को भी चेक किया। सीओ सदर प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर न्यूरिया खीम सिंह जलाल भी इस दौरान वहां मौजूद रहे।