फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP to observe 'Save Democracy Week'

Pilibhit News: सपा मनाएगी लोकतंत्र बचाओ सप्ताह

Sun, 04 Oct 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 04 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP to observe 'Save Democracy Week'
पीलीभीत। भारत निर्वाचन आयोग पर पक्षपात और वोटों में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी जिले में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाएगी। जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी साझा की। इसके साथ ही राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने भी अभियान की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने बताया कि अभियान के तहत चार और पांच अक्तूबर को विधानसभा क्षेत्रवार बैठकें होंगी। चार अक्तूबर को बीसलपुर में सुबह 10 बजे और पीलीभीत विधानसभा की बैठक दोपहर तीन बजे जिला कार्यालय में होगी। पांच अक्तूबर को बीसलपुर/बरखेड़ा और पूरनपुर विधानसभा की बैठकें होंगी। उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed