फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP Railway Minister on performance against railway accidents

रेल हादसे पर सपा ने रेल मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
SP Railway Minister on performance against railway accidents
रेल हादसे पर सपा ने रेल मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
सपा कार्यकर्ताओं ने कानपुर में हुए भीषण रेल हादसे पर रेलवे को लापरवाह ठहराते हुए प्रदर्शन किया। रेल मंत्री से इस्तीफा मांगते हुए मृतकों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। 
विज्ञापन

ब्लाक चौराहा पर एकत्र हुए सपा कार्यकर्ताओं ने कानपुर में हुए हादसों में 128 यात्रियों की मौत पर रोष व्यक्त कर रेलमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन की शुरूआत नारेबाजी के साथ की। कहना था कि हादसे के पीछे पूरी तरह से रेल विभाग का लापरवाह रवैया है। हादसे से पहले कुछ यात्रियों ने लापरवाही को लेकर गड़बड़ी की सूचना अफसरों को दी थी, लेकिन नजर अंदाज कर दिया गया।  प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवार वालों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा दिलवाने और नैतिकता के आधार पर रेल मंत्री से इस्तीफा की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में नगर पालिका सदस्य तौफीक अहमद कादरी, सपा नगराध्यक्ष महेश आजाद, नोमान अली वारसी, मोहम्मद जाहिद खां, मोहम्मद सईद, शिवकुमार श्रीवास्तव, मीनू बरकाती, रफीक अहमद, अहीद खां, ओमकार गुप्ता, शिवकुमार, नादिर रजा बरकाती आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed