{"_id":"6ac2934511265c786103e53b","slug":"sp-leaders-targeted-the-bjp-government-at-the-pda-jan-panchayat-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-170306-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीडीए जन पंचायत में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीडीए जन पंचायत में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Sun, 04 Oct 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सपा की जन पंचायत कार्यक्रम में अतिथियों का माला पहनकर किया गया स्वागत संवाद
फोटो 34
अमरिया। माधोपुर चौराहे स्थित एक बरात घर में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत आयोजित की गई। इसमें पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, मुख्य अतिथि, लखीमपुर खीरी के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।
हेमराज वर्मा ने किसान, गन्ना भुगतान और क्षेत्रीय विकास के मुद्दे उठाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों ने विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार के अलावा कुलदीप सिंह भुल्लर, जगदेव सिंह जग्गा, तेजेंद्र सिंह विर्क, रिंकू यादव, राशिद मलिक समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद