{"_id":"991e19cd214b660f74bb4897d270188b","slug":"sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमशुदा के घर वालों से रूबरू हुए एसपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमशुदा के घर वालों से रूबरू हुए एसपी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमशुदा बच्चों की तलाश के आपरेशन स्माइल चलाया गया है। सोमवार को इस विशेष अभियान के नोडल अधिकारी एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने गुमशुदा लोगों के घर वालों और मुकदमे के विवेचकों की पुलिस लाइंस में बैठक ली। बैठक में 23 गुमशुदा में से 11 बच्चों के घर वाले आऐे थे। एएसपी ने घर वालों से बच्चा कहां से और कब, कैसे गायब हुआ आदि की जानकारी ली। उन्होंने विवेचकों से कहा कि गुमशुदा के लिए गए फोटो की पंफलेट बनवाएं और उन्हें पूरे बरेली जोन में चस्पा कराएं। साथ ही होटल, ढाबों और छोटे कारखानों में जाकर काम कर रहे लोगों के नाम-पते दर्ज कर उनके थाने से जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन