फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Son was cleaning in place of mother, salary stopped

Pilibhit News: मां के स्थान पर बेटा कर रहा था सफाई, वेतन रोका

Sat, 02 Dec 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Son was cleaning in place of mother, salary stopped
गांव मुडेला में मौके पर सफाई करवाते डीपीआरओ । स्रोत - डीपीआरओ
जिला पंचायत राज अधिकारी ने मुुडैला और मुडैला खुर्द गांवों का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के गांवों का औचक निरीक्षण करने के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी को महिला सफाई कर्मी नदारद मिली। उसके स्थान पर बेटा काम करते मिला। उन्होंने सफाई कर्मी के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है।
जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने सबसे पहले मरौरी ब्लॉक के गांव मुडैला का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई कर्मचारी अभिनेश कुमार दिन में 11:30 बजे विद्यालय में बैठा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी गांव में कभी-कभी आते हैं। इससे साफ सफाई नहीं हो पाती है। इस पर उन्होंने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सफाई कर्मचारी का माह दिसंबर का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुडैला खुर्द में सफाई कर्मचारी रीता देवी के स्थान पर उनका पुत्र गांव में सफाई करते मिला। सफाई कर्मचारी मौजूद नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आती है। उसका पुत्र कभी कभार आता है। इस पर एडीओ पंचायत को सफाई कर्मचारी का दिसंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने आरसी सेंटर का निरीक्षण भी किया। यहां स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत कराए जा रहे निर्माण में द्वितीय श्रेणी की ईंट का प्रयोग होता मिला। उन्होंने संबंधित इंजीनियर का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed