फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Some work remained complete and some incomplete... Expectations remain from the budget

Pilibhit News: कुछ पूरे-कुछ अधूरे रहे काम... बजट से उम्मीदें कायम

Tue, 10 Feb 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Some work remained complete and some incomplete... Expectations remain from the budget
स्वामी प्रवक्तानंद विधायक बरखेड़ा
पिछली बजट में पर्यटन, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और युवाओं का रखा गया था ध्यान
विज्ञापन

पीलीभीत। वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रदेश सरकार के बजट से जिले को काफी कुछ मिला था। बजट में पीटीआर (पीलीभीत टाइगर रिजर्व) को मिले अवार्ड का जिक्र किया गया था। जिले के पर्यटन को रफ्तार मिली, मगर औद्योगिक विकास की गति धीमी रही। कई इकाइयां अभी पाइपलाइन में ही हैं। लोक निर्माण विभाग की कई सड़कों को स्वीकृति तो मिली, मगर अधिकांश जगहों पर काम अधूरा रह गया। शिक्षा व्यवस्था में काफी कुछ होना अभी बाकी है। आने वाले बजट से जिले को काफी उम्मीदें हैं। पर्यटन, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में बेहतरी की बात कही जा रही है।

बजट मिला, कहीं काम चला तो कहीं अटका
प्रदेश के बजट में सड़कों की दशा सुधारनेे, नई सड़कों का निर्माण, ब्लॉक-तहसील मुख्यालयों को दो लेन सड़क से जोड़ने आदि का प्रावधान किया गया था। इससे जिले की कई सड़कों में सुधार की उम्मीद जगी थी। कई सड़कों के निर्माण और विशेष मरम्मत के लिए करोड़ों रुपये का बजट भी जारी हुआ, मगर लोक निर्माण विभाग कई सड़कों कें निर्माण का काम भी शुरू नहीं करा सका है। कई प्रमुख मार्गों पर चल रहा कार्य अभी अधूरा है। इसमें मझोला-ड्यूनीडैम मार्ग, मझोला से भरापचपेड़ा मार्ग और अन्य स्थानों पर काम चल रहा है। माधोटांडा मार्ग पर बाढ़ के समय कटी पुलियों के निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष बाद शुरू कराया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का शुरू हुआ निर्माण
पिछले बजट में सरकार ने पीएमश्री स्कूलों के बच्चों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने के लिए 580 करोड़ रुपये की व्यवस्था की थी। जिले में 16 परिषदीय स्कूल पीएमश्री योजना में चयनित हैं। इनमें अभी कई स्कूलों में काम ही चल रहा है। कुछ जगहों पर काम होना शेष है। हालांकि मरौरी ब्लॉक के बिठौरा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण जरूर शुरू करा दिया गया है। इस विद्यालय में विद्यार्थी प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा हासिल कर सकेंगे। आने वाले बजट से जिले की शिक्षा व्यवस्था को भी कई उम्मीदें हैं। शिक्षामित्रों को मानदेय बढ़ोतरी की आस है। दियोरिया कला में बनने वाले दूसरे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमी विकास योजना से युवाओं के सपनों को लगे पंख
युवाओं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पिछले बजट में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में धनराशि आवंटित की गई थी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से जिले के युवाओं के स्वरोजगार के सपने को पंख लगे हैं। करीब 1700 युवाओं ने इस योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार इकाई स्थापित की है। आने वाले बजट से भी जिले के युवाओं को कई उम्मीदें हैं।


गो-आश्रय स्थल बने, मगर सड़कोंं पर लगा रहा गोवंशों का डेरा
वर्ष 2025-26 के बजट में गो-आश्रय स्थलों और मुख्यमंत्री सहभागिता योजना से सुपुर्द किए गए पशुओं के भरण-पोषण के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया गया था। इससे जिले के गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित सात हजार से अधिक पशुओं का भरण-पोषण अच्छे से किया गया। नई गोशालाएं भी संचालित की गईं। मगर सड़कों, खेतों और शहर की गलियों में घूमने वाले गोवंशों की समस्या का समाधान नहीं हो सका। छुट्टा पशु कई हादसों का कारण बने। सांड़ के हमले में कई लोगों की जान भी गई है। संवाद
------------------
पुल, सड़क और फायर ब्रिगेड स्टेशन निर्माण के स्वीकृति की उम्मीद
प्रदेश सरकार का आने वाला बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और गरीबों के लिए काफी हितकारी होगा। अपनी विधानसभा क्षेत्र में एक पुल, 10 सड़कें बनवाने, एक मॉडल स्कूल के निर्माण और एक फायर स्टेशन के निर्माण का प्रस्ताव दे रखा है। इस बजट में इन सभी कार्यों के स्वीकृत होने की पूरी उम्मीद है। - विवेक वर्मा विधायक बीसलपुर

---

बजट आने पर ही सब कुछ सार्वजनिक होगा। मगर हर क्षेत्र में विकास के लिए कुछ न कुछ मिलने की उम्मीद है। बजट मेंं सभी वर्गों के लोगों को लाभ हो, इस पर विशेष ध्यान रहेगा। कई निर्माण कार्यों का प्रस्ताव दे रखा है।

-बाबूराम पासवान, विधायक पूरनपुर
---

प्रदेश सरकार का बजट किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और अन्य सभी वर्गों के लिए हितकारी होगा। इस बजट में जिले को काफी कुछ मिल सकता है। हमने विधानसभा क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय की स्थापना व स्टेडियम निर्माण आदि के निर्माण का प्रस्ताव दे रखा है। - स्वामी प्रवक्तानंद, विधायक बरखेड़ा

स्वामी प्रवक्तानंद विधायक बरखेड़ा

स्वामी प्रवक्तानंद विधायक बरखेड़ा

स्वामी प्रवक्तानंद विधायक बरखेड़ा

स्वामी प्रवक्तानंद विधायक बरखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed