{"_id":"65f87eee41b7b18c940523e1","slug":"soil-taken-out-from-digging-of-drains-poured-on-footpath-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-113604-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नालों की खोदाई से निकली मिट्टी फुटपाथ पर डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नालों की खोदाई से निकली मिट्टी फुटपाथ पर डाली
विज्ञापन
शहर के छतरी चौराहे के पास सड़क पर पड़ी नाला निर्माण के लिए आई बजरी । संवाद
पीलीभीत। शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण का काम करा रहे ठेकेदार की मनमानी से वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। खाेदाई के बाद नाले की मिट्टी को फुटपाथ पर डाल दिया गया है। निर्माण सामग्री टनकपुर हाईवे पर पड़ी है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा तो हो ही रही है, वहीं सड़क पर पड़ी गिट्टी से हादसे का डर भी है।
हर साल बारिश के समय शहर में बाढ़ जैसे हालत बन जाते हैं। समस्या समाधान के लिए पालिकाध्यक्ष ने नाला निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मंजूरी और धनराशि स्वीकृत होने पर काम शुरू करा दिया गया। भविष्य में लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी, लेकिन मौजूदा समय में ठेकेदार की मनमानी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नाला खोदाई में निकली मिट्टी को हटवाने के बजाय टनकपुर हाईवे के किनारे फुटपाथ पर ढेर लगाया गया है। काम के लिए मंगवाई गई गिट्टी और अन्य सामग्री भी वहीं सड़क पर डाल दी गई है। इससे सड़क का काफी हिस्सा घिर गया है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक समस्या रात के समय होती है। मिट्टी और सामग्री के ढेर की चपेट में आकर लोग चोटिल भी हो रहे हैं। ठेकेदार की यह मनमानी दुकानदारों और राहगीरों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।
विज्ञापन
उपाधि कॉलेज चौराहे से छतरी चौराहे के बीच अधिक समस्या
टनकपुर हाईवे पर उपाधि कॉलेज चौराहे के पास निर्माण के कारण अधिक खतरा बना हुआ है। कारण है कि यहां पर ओवरब्रिज और सर्विस रोड से आने वाले वाहनों को हाईवे पर ही आना होता है। ऐसे में वाहनों की भीड़ के कारण छोटे वाहन चालकों को खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा छतरी चौराहे से पहले शॉपिंग माल के सामने सड़क पर बजरी का ढेर लगा है। इस वजह से दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है।