फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Socialist Pensions Allegations of irregularities

समाजवादी पेंशन में गड़बड़ी का आरोप

Tue, 14 Apr 2015 12:04 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 14 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Socialist Pensions Allegations of irregularities
समाजवादी पेंशन में
विज्ञापन
लाभार्थियों का गलत चयन का आरोप लगाकर जमुनिया आसपुर के ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सरकारी नौकरीपेशा लोगों को भी पेंशन दिए जाने का आरोप लगाया गया है।

पूरनपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत जमुनिया आसपुर के ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि सर्वे होने के बाद भी गरीबों और जरूरत मंदों को सूची में शामिल नहीं किया गया है। जबकि पक्के मकान, टैक्टर, सरकारी नौकरी वालों, मिनी प्लांट और चार चार एकड़ जमीन वालों को सूची में शामिल कर लाभ दिया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से की तो दोनों ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने इसकी शिकायत तहसील दिवस में भी की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने गलत तरीके से बनाई गई सूची निरस्त कर पात्रों को योजना में शामिल कराने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में मोहनलाल, भगवानदास, ओमप्रकाश, रामसहाय, कृष्णपाल, शंकरलाल, पोथीराम, गंगाराम सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed