{"_id":"65b7f2c1036edcfc870a04e5","slug":"social-science-will-be-made-interesting-among-students-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-111311-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छात्रों में रुचिकर बनाया जाएगा सामाजिक विज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छात्रों में रुचिकर बनाया जाएगा सामाजिक विज्ञान
विज्ञापन
पीलीभीत। देश का इतिहास क्या है और यहां पर पौराणिक क्या है। इसकी अधिकांश छात्रों को जानकारी नहीं है। छात्रों में इस विषय के प्रति लगाव बढ़ाने के लिए डायट प्राचार्य ने बीएसए को कक्षा पांच से आठ तक के छात्रों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिता पहली फरवरी से होगी। जिला स्तर पर प्रतियोगिता 20 फरवरी को होगी।
सामाजिक विज्ञान का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने के साथ मानव जीवन कैसे आरंभ हुआ, उसका भौतिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक वातावरण कैसा था, का ज्ञान करना है। इस विषय को लेकर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताएं सहयोग तथा शिक्षकों का प्रशिक्षण लगभग नगण्य है।
इसको लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि सामाजिक विज्ञान विषय को छात्रों में रुचिकर बनाने के लिए विद्यालय स्तर तक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए। इसमें कक्षा 5 से 8 तक के बालकों की सामाजिक विज्ञान विषय की जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 20 फरवरी को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बीसलपुर में आयोजित होगी। इससे पहले यह प्रतियोगिता स्कूल, संकुल और ब्लॉक स्तर पर कराई जाए। (संवाद)
विज्ञापन
..
प्रतियोगिता की रूपरेखा तय
प्रतियोगिताएं विद्यालय, संकुल, विकासखंड और जनपद स्तर पर आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7, 8 की सामाजिक विज्ञान विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता दो रूपों में कराई जाएगी। 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न 45 मिनट के होंगे, उनके लिए 60 अंक निर्धारित किए गए हैं। पांच लिखित प्रश्न 30 मिनट के होंगे। निर्देश हैं कि प्रत्येक स्तर पर छात्रों का प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जाए।
यह है प्रतियोगिता की समय सारणी
जिला स्तर पर प्रतियोगिता 1 फरवरी से 3 फरवरी तक कराई जाएगी। संकुल स्तर पर 5 फरवरी से 7 फरवरी, विकासखंड स्तर पर 12 फरवरी से 15 फरवरी एवं जनपद स्तर पर 20 फरवरी को प्रतियोगिता आयोजित होगी।