फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   smuggler

एक किलो चरस बरामद, नेपाली युवक गिरफ्तार

Thu, 18 Feb 2021 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
smuggler
गभिया सहराई। एसएसबी और पुलिस ने नेपाल सीमा से सटे इलाके में गश्त के दौरान एक तस्कर को पकड़ा। उसके पास से एक किलो चरस बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक माधोटांडा रामसेवक ने बताया कि नेपाल सीमा से सटे इलाकों में निगरानी कराई जा रही है। बृहस्पतिवार दोपहर अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 21 पर एसएसबी के इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा और रमनगरा चौकी इंचार्ज रोहित कुमार संयुक्त गश्त कर रहे थे। इस बीच नेपाल की ओर से आ रहे बाइक सवार को रोका गया। बाइक सवार की तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो चरस बरामद हुई। टीम ने उसे कैंप में लेकर जाकर पूछताछ की, तो पकड़े गए युवक ने अपना नाम सूरज बताया, जोकि नेपाल के कंचनपुर जिले के वार्ड नंबर सात का रहने वाला है। पूछताछ में यह भी बताया कि वह नेपाल से चरस लेकर कुतिया कवर गांव में सप्लाई देने जा रहा था। पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed