फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six to mid term exams, copies are not enough

Pilibhit News: छह से मिड टर्म की परीक्षा, काॅपियां पर्याप्त नहीं

Mon, 06 May 2024 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 06 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Six to mid term exams, copies are not enough
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार से मिड टर्म परीक्षा होंगी। परीक्षा के लिए कापियां विश्वविद्यालय उपलब्ध कराता है, लेकिन इस बार महाविद्यालय में मिड टर्म परीक्षा कराने को पर्याप्त काॅपियां नहीं हैं। परीक्षाओं को लेकर प्रवक्ताओं ने महाविद्यालय के प्रबंधक से मिलकर समस्याएं बताई है।
विज्ञापन

गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न विषयों में बीए, बीकाम, एमए की कक्षाएं संचालित हैं। करीब 2200 विद्यार्थी महाविद्यालय में अध्ययनरत है।
मिड टर्म परीक्षा के लिए कॉपियां विश्वविद्यालय उपलब्ध कराता है, इसके लिए प्राचार्य अधिकृत हैं। जबकि, प्राचार्य चार दिन पहले से लंबे अवकाश पर चले गए हैं। तीन दिवसीय मिड टर्म परीक्षा छह मई से हैं। ऐसे में इस बार पर्याप्त मात्रा में कॉपियां न होने का संकट सामने आ सकता है।
विज्ञापन

मिड टर्म परीक्षा में करीब 1300 विद्यार्थी भाग लेंगे। महाविद्यालय के पास परीक्षा कराने को करीब 2400 काॅपियां है। जबकि करीब 42 सौ काॅपियोंं की जरूरत होगी। इसके अलावा 10 मई से विश्वविद्यालय की ओर से द्वितीय, चतुर्थ और छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। शनिवार को महाविद्यालय के अधिकांश प्रवक्ताओं ने महाविद्यालय के प्रबंधक से मिलकर समस्याओं की जानकारी दी थी। प्रबंधक ने परीक्षाओंं की तैयारियों के लिए जुटने को कहा है। बताया कि प्राचार्य एक दो दिन में अवकाश से लौट आएंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि वे लंबे अवकाश पर हैं। अवकाश के बाद ही महाविद्यालय लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को समस्याओं के लिए महाविद्यालय के अधिकांश प्रवक्ता मिलने आए थे। उनको परीक्षाओं की तैयारी के निर्देश दिए गए। बताया गया कि अब तक जैसे तैयारियांं होती थीं वैसे ही की जाएं। परीक्षा के लिए महाविद्यालय के पास पर्याप्त कापियां हैं। प्राचार्य भी मंगलवार तक अवकाश से वापस आ जाएगे। संजय श्रीवास्तव, एससीडीआई, प्रबंधक गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed