फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six officers were careless in ration card verification

Pilibhit News: राशन कार्ड सत्यापन में छह अधिकारियों रहे लापरवाह

Fri, 13 Sep 2024 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Six officers were careless in ration card verification
बीसलपुर। एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट भेजकर राशनकार्ड सत्यापन कराने में तहसील क्षेत्र के छह अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



एसडीएम महीपाल सिंह ने करीब ढाई माह पूर्व तहसीलदार, बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा के खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों को पत्र भेजकर अपने कर्मचारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में दो माह के भीतर राशनकार्डों का सत्यापन प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने इन सभी अधिकारियों को राशनकार्ड सत्यापन की दैनिक रिपोर्ट क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय में भिजवाने के निर्देश भी दिए थे।

तहसीलदार करम सिंह ने तो अपने लेखपालों को उसी दिन से राशनकार्ड सत्यापन में लगा दिया था। लेखपालों ने राशनकार्ड सत्यापन का 75 फीसदी लक्ष्य पूरा भी कर लिया है। बताया जाता है कि खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों के कर्मचारियों ने अब तक एक भी राशनकार्ड का सत्यापन नहीं किया है। इस बीच एसडीएम ने इन सभी अधिकारियों को स्मरण पत्र भी भेजे, फिर भी कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम संजय कुमार सिंह को रिपोर्ट भेजकर राशनकार्ड सत्यापन में बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा के खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। एसडीएम द्वारा डीएम से छह अधिकारियों की शिकायत करने की पुष्टि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed