{"_id":"5969032a4f1c1b3d508b45c0","slug":"six-injured-including-potholes-tehsildars-and-darogas-on-team-to-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण करने गई टीम पर पथराव, तहसीलदार और दरोगा समेत छह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण करने गई टीम पर पथराव, तहसीलदार और दरोगा समेत छह घायल
माधोटांडा (पीलीभीत)।
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण करने गई टीम पर पथराव, तहसीलदार और दरोगा समेत छह घायल
- फोटो : पौधरोपण करने गई टीम पर पथराव, तहसीलदार और दरोगा समेत छह घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जेदारों से कुछ दिन पहले मुक्त कराई गई जमीन पर पौधरोपण करने तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस के साथ पहुंची राजस्व, सामाजिक वानिकी टीम की अवैध कब्जेदारों से भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों ने टीम को लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया और वन विभाग के तीन अधिकारियों को घेरने के बाद पीटकर घायल कर दिया। पुलिस, वन विभाग की टीम पर फायरिंग और लाठीचार्ज करने का आरोप है। ग्रामीणों के पथराव में तहसीलदार और दो पुलिस कर्मी भी जख्मी हो गए। अवैध कब्जेदारों ने एसडीओ, रेंजर समेत तीन के सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ की। संघर्ष में लालती देवी, पूजा यादव, वंदना, आरती सहित आधा दर्जन ग्रामीण घायल हुए। लालती देवी का आरोप है कि डिप्टी रेंजर आरिफ ने बंदूक की बट उसके मुंह पर मारी। पथराव की सूचना पर एसडीएम सूरज यादव, सीओ अनुराग दर्शन मौके पर पहुंचे। इसके अलावा कई थानों की पुलिस भी बुलाई गई, लेकिन विरोध के चलते बगैर पौधरोपण के ही टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
राजपुर ताल्लुका के महाराजपुर में 204 एकड़ भूमि सालों से अवैध कब्जेदारों के कब्जे में थी। राजस्व अभिलेखों में नानजेड में दर्ज भूमि पर जंगल झाड़ी दर्शाई गई थीं। इससे राजस्व विभाग भूमि को वन विभाग की समझ रहा था। पिछले दिनों वन विभाग ने भूमि को अपनी होने से मना कर दिया। तब 30 जून को तहसीलदार सदानंद सरोज के नेतृत्व में अभियान चलाकर भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर लाल झंडी लगा दी गई थी। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर दो दिन पहले रातोंरात अवैध कब्जेदारों ने ट्रैक्टर चलवाकर सोयाबीन की फसल बो दी।
सूचना पर तहसीलदार सदानंद सरोज ने बृहस्पतिवार को मौका मुआयना किया। शुक्रवार को तहसीलदार के नेतृत्व मेें पुलिस टीम को साथ लेकर राजस्व और सामाजिक वानिकी की टीम गांव पहुंची। टीम को देखते ही गुस्साए अवैध कब्जेदारों की ओर से महिलाओं ने टीम को घेर लिया। विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत पर वनकर्मियों और पुलिस ने युवती लालती देवी, पूजा की पिटाई कर दी। इस पर भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने पथराव शुरू कर दिया और लाठी-डंडे लेकर टीम को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिसकर्मियों, वनकर्मियों और अवैध कब्जेदारों में कई बार मारपीट हुई। ग्रामीणों ने डिप्टी रेंजर अयूब हसन, आरिफ जमाल, एसडीओ केपी सिंह की पिटाई कर दी। पथराव में तहसीलदार सदानंद सरोज, एचसीपी हेतराम सिंह, कांस्टेबल राकेश घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर एसडीएम सूरज यादव, सीओ अनुराग दर्शन भी मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया, लेकिन विरोध के चलते टीम को बगैर पौधरोपण के बैरंग होना पड़ा। सीओ अनुराग दर्शन ने फायरिंग और लाठी चार्ज से इंकार किया है। घायलों को माधोटांडा पीएचसी लाया गया जहां उनका डॉक्टरी मुआयना हुआ है। इस संघर्ष में तीन सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
टीम के पहुंचते ही ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बड़े-बड़े पत्थर बरसाए। भीड़ के हमले को लेकर कानूनगो की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अफसर भी कार्रवाई को तहरीर देने की बात कह रहे हैं। विरोध के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
-अनुराग दर्शन, सीओ पूरनपुर