{"_id":"663bde4d75a63bc9a109fe88","slug":"six-animals-burnt-due-to-fire-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115999-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आग लगने से छह पशु झुलसे, लाखों का सामान हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आग लगने से छह पशु झुलसे, लाखों का सामान हुआ राख
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में आग से झुलसे पशु । संवाद
अमरिया। तेज हवाओं से गांव भगौतीपुर में पशुशाला में आग लग गई। जिससे वहां बंधे छह पशु बुरी तरह झुलस गए। आग बुझाने और पशुओं को बचाने के प्रयास में एक महिला भी झुलस गई। साथ ही घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
मंगलवार को रात करीब 11:30 बजे गांव भगौतीपुर निवासी नंद राम के घर के पीछे पशुशाला में आग लग गई। तेज हवा होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। शोर शराबा होने पर गांव में हड़कंप मच गया। आग की लपटें निकलती देख नंदलाल की पत्नी पार्वती देवी ने पशुशाला में घुस कर बंधे जानवरों को निकालने का प्रयास किया, जिससे वह और वहां मौजूद छह पड्डे बुरी तरह झुलस गए।
10 क्विंटल गेहूं, कपड़े, पांच हजार रुपये नकद, बर्तन आदि सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर पानी व मिट्टी डालकर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।