{"_id":"656cb0dc235bf09e9304e836","slug":"situation-has-not-improved-removal-of-encroachment-campaign-will-start-from-today-pilibhit-news-c-121-sbly1029-8617-2023-12-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहीं सुधरे हालात... आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, गजरेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहीं सुधरे हालात... आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, गजरेगा बुलडोजर
Mon, 04 Dec 2023 07:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 07:45 AM IST
सार
पिछले दिनों मुनादी भी कराई गई, लेकिन फिर भी पहले ही तरह अतिक्रमणकारी फुटपाथ पर काबिज दिखाई दे रहे हैं। अब इन पर कार्रवाई होगी। बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
स्टेडियम रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहन । संवाद
विस्तार
पीलीभीत में आज से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। ये अभियान बाजार रोड और स्टेडियम रोड पर चलाया जाएगा। पूर्व में मुनादी आदि होने के बाद भी शहर में अतिक्रमण की स्थिति जस की तस बनी हुई है। सबसे अधिक खराब स्थिति गांधी स्टेडियम रोड पर रहती है। यहां पर फुटपाथ पर ही दुकानें और पार्किंग चल रही है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। प्रशासन की भी नजर इसी रोड पर है।
विज्ञापन
शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए चाहे कितने भी दावे किए जाएं। मगर, कार्रवाई हमेशा महज दिखावा ही साबित होती रही। पिछले कई दिनों से लगातार अतिक्रमण को नाराजगी जताई गई। अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी भी कराई गई, लेकिन अभी भी दुकानदारों एवं अस्पताल संचालकों पर कोई असर नहीं है। फुटपाथ पर ही दुकानें सजाई जा रही हैं और अस्पतालों के बाहर आधी सड़क घेरकर वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा कई साल पहले गांधी स्टेडियम रोड को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया। उस वक्त यह दावे किए गए कि फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुंदर बनाया जाएगा। गलत तरीके से खड़े होने वाले वाहनों के चालान कर सख्ती की जाएगी। कुछ दिन सड़कों पर खुद पुलिस प्रशासन के अधिकारी उतरे, लेकिन उसके बाद मुहिम पस्त पड़ गई। अब सोमवार से फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
फुटपाथ पर कर रखा है कब्जा
पिछले दिनों मुनादी भी कराई गई, लेकिन फिर भी पहले ही तरह अतिक्रमणकारी फुटपाथ पर काबिज दिखाई दे रहे हैं। गांधी स्टेडियम रोड पर कई निजी अस्पताल, बैंक व अन्य प्रतिष्ठान भी हैं। यहां तक कि सरकारी कार्यालय के साथ ही गांधी स्टेडियम भी है। जहां आए दिन कोई न कोई कार्यक्रम होता रहता है। इसके अलावा बड़ी संख्या में शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों से भी आवाजाही होती है।
प्रतिष्ठान संचालकों के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। कुछ अस्पतालों के बाहर तो पूर्व में अवैध तरीके से वाहन स्टैंड भी चलते पकड़े गए। इन अस्पतालों के बाहर अवैध वाहन स्टैंड एवं फुटपाथों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण इस रोड पर हर दिन जाम भी लगता है। जिसमें कई स्कूली वाहन भी फंस जाते हैं।

अतिक्रमण हटा लें नहीं तो होगी कार्रवाई
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को प्रभारी निरीक्षक मुकेश शुक्ला ने जहानाबाद रिछा तिराहे, अमरिया रोड और बस स्टैंड आदि दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वह अपनी दुकानें के आगे व पीछे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। साथ ही अवैध टैक्सी स्टैंड संचालकों को चेतावनी दी कि वह अपना वाहन हाइवे पर खड़ा कर जाम न लगाए नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। अवैध दुकानों और वाहनों के चलते जाम की स्थिति बनती है, जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गांधी स्टेडियम रोड पर फुटपाथ पर काफी कब्जा है। इसे चिहिंत किया गया है। नाले के बाहर दुकानों और अवैध कब्जों को हटवाकर जुर्माना वसूल किया जाएगा। शहर में आज से अभियान शुरू किया जाएगा।