Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Situation did not improve, pregnant women kept sitting on the floor waiting for their number to come.

Pilibhit News: नहीं सुधरे हालात, नंबर आने के इंतजार में फर्श पर बैठी रहीं गर्भवती महिलाएं

Fri, 10 May 2024 04:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Situation did not improve, pregnant women kept sitting on the floor waiting for their number to come.
मेडिकल कॉलेज के महिला चिकित्सालय में फर्श पर बैठी महिलाएं । संवाद
पीलीभीत। मेडिकल काॅलेज के एमसीएच विंग में डीएम के निरीक्षण के बाद भी व्यवस्थाओं में कोई खास सुधार नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृ अभियान के अंतर्गत जांच कराने आईं महिलाओं को बैठने के लिए बेंच तक नहीं मिल सकी। इस वजह से उनको फर्श पर बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी का डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। इस दौरान कई खामियां सामने आईं थी, बावजूद इसके बृहस्पतिवार को जहां न्यूरिया पीएचसी और जहानाबाद सीएचसी पर पीने के लिए पानी नहीं था तो गंदगी का अंबार भी लगा हुआ था। ऐसे ही बिलसंडा सीएचसी पर बिना सूचना दिए चिकित्सक ही नदारद थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज घोषित होने के बाद भले ही यहां पर चिकित्सकों की संख्या बढ़ गई है लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। रोजाना ही किसी न किसी समस्या से मरीजों को दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृ अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच की जानी थी। इसको लेकर एमसीएच विंग में महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी। सभी को दूसरी मंजिल पर जांच के लिए भेजा गया। यहीं पर पंजीकरण और जांच की जा रही थी।
दिन में करीब साढ़े 11 बजे पंजीकरण काउंटर के सामने पड़ी बेंच महिलाओं की भीड़ के सामने कम पड़ गई। इसके चलते गर्भवती महिलाओं को फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। काफी देर तक महिलाएं जमीन पर ही बैठी रहीं, ऐसे में उनको काफी परेशानी उठानी पड़ी।
-


जांच और पंजीकरण की व्यवस्था दूसरी मंजिल पर होने से महिलाएं नाराज
जांच और पंजीकरण की व्यवस्था दूसरी मंजिल पर होने से महिलाएं नाराज नजर आईं। उनका कहना था कि गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए नीचे ही जांच और पंजीकरण की व्यवस्था होनी चाहिए। इधर अस्पताल प्रशासन का कहना था कि नीचे जगह कम होने के कारण यह व्यवस्था नीचे नहीं हो पा रही है।




-
जहानाबाद : अस्पताल में लगा गंदगी का लगा



जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसडीएम के निर्देश के बाद भी कोई सुधार नहीं दिखा। डॉक्टरों की कमी बरकरार रही। एसडीएम ने पानी का फ्रीजर सही कराने और झाड़ियां हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन बृहस्पतिवार को भी स्थिति यथावत थी। शौचालय बंद पड़ा था। झाड़ियां भी वैसे ही मुंह चिड़ा रहीं थीं।








-
बिलसंडा : तीन दिन से गैरहाजिर हैं डॉक्टर
बिलसंडा में मंगलवार को एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी के निरीक्षण के दौरान डॉ. दानियाल और डॉ. एस के सिंह अनुपस्थित मिले थे। हालांकि कुछ देर बाद डॉक्टर दानियाल ड्यूटी पर पहुंच गए थे, लेकिन दो दिन गुजर जाने के बाद भी डॉ. एसके सिंह सीएचसी पर ड्यूटी के लिए नहीं पहुंचे। ऐसे में सीएचसी पर पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनीष शर्मा व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए।




-
मझोला : वार्ड बाॅय के सहारे मिला सेंटर



मझोला ग्राम भंडारा की मिश्रा कॉलोनी स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर डॉक्टर नदारद मिले। इस वजह से मजबूर होकर मरीजों को मझोला से 20 किमी दूर तहसील अमरिया या 24 किमी दूर जिला अस्पताल में इलाज करवाने के लिए जाना पड़ा।
-
अमरिया : नहीं सुधरे हालात
सीएचसी अमरिया में दो दिन पूर्व एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान सीएचसी परिसर में मिली गंदगी को साफ करने के निर्देश दिए थे लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी सीएचसी परिसर में लगे फ्रीजर के आस पास गंदगी बरकरार रही। स्वास्थ्य कर्मियों पर भी एसडीएम के आदेश का कोई असर दिखाई नहीं दिया, जिससे मरीजों को परेशानी हुई।

-
पूरनपुर : निरीक्षण के बाद भी बंद रहा हेल्थ एटीएम

पूरनपुर। मंगलवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने सीएचसी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे। हेल्थ एटीएम कक्ष बंद मिला था। एसडीएम के निरीक्षण के बाद सीएचसी की व्यवस्थाओंं में मामूली सुधार आया, लेकिन हेल्थ एटीएम कक्ष में बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन ताला लटकता रहा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि पीएमएस डे था। हेल्थ एटीएम चलाने वाले कर्मचारी को उसमें लगाया गया है। संवाद

--
मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया गया था। अन्य अस्पतालों का भी निरीक्षण करवाया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद इसमें संबंधित को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया जाएगा। कुछ अस्पतालों में सुधार नहीं हुआ है। इसको लेकर सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं।

- संजय कुमार सिंह, डीएम
-
एमसीएच विंग में ऐसी अव्यवस्था है तो इसे ठीक कराया जाएगा। प्राचार्य और सीएमएस को पत्र भेजा जाएगा। गर्भवती महिलाओं को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed