फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Situation became normal in Rampura, police remained deployed on the third day as well

Pilibhit News: रंपुरा में हालात हुए सामान्य, तीसरे दिन भी तैनात रही पुलिस

Wed, 29 May 2024 04:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Situation became normal in Rampura, police remained deployed on the third day as well
पूरनपुर। गांव रंपुरा कपूरपुर में सड़क पर खड़ी बाइक के विवाद पर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षोंं में मारपीट और पथराव के मामले में गांव में स्थिति सामान्य हो रही है। हालांकि मंगलवार को तीसरे दिन भी गांव में पुलिस तैनात रही। दूसरे पक्ष की युवती ने एसपी को पत्र भेजकर उसके पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार शाम सात बजे गांव निवासी अक्षय कुमार अपने चाचा जयवीर के साथ ई-रिक्शा से गांव में फेरी लगाकर सब्जी बेच रहा था। मोईन के घर के सामने रास्ते में उसकी बाइक खड़ी थी। बाइक को हटाने की बात कहने पर उसके और उसके चाचा के साथ गाली-गलौज कर पिटाई की गई।
विज्ञापन

बचाने आए गांव के अशोक कुमार को भी जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया गया। अशोक कुमार और जयवीर गंभीर घायल हो गए। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ था। पुलिस के पहुंचने पर पथराव करने वाले खिसक गए थे। पुलिस ने अक्षय कुमार की ओर से गांव निवासी मोईन, बाबर, जुनैद, यासीन, अरवाज, शहनवाज, मोहसीन और 15 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार बाबर सहित दो का चालान किया था। गांव में तीसरे दिन हालात सामान्य रहे। हालांकि मंगलवार को भी गांव में पुलिस तैनात रही। इधर, दूसरे पक्ष की युवती ने भी एसपी को भेजे शिकायती पत्र में दूसरे पक्ष के लोगों पर विवाद पर घर में घुसकर मारपीट करने, छेड़खानी करने, पथराव करने आदि का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed