{"_id":"a949028302247d1f52cc777656fb7c16","slug":"sitting-on-a-hunger-strike-and-sit-ins-inspiring-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल और धरने पर बैठे शिक्षा प्रेरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल और धरने पर बैठे शिक्षा प्रेरक
Pilibhit
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा प्रेरकों के संगठनों ने अपनी मांगों को धरना प्रदर्शन किया। एक संगठन ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया तो दूसरे संगठन ने नेहरू पार्क में भूखहड़ताल शुरू की है।
प्रेरक एकता कल्याण समिति के तत्वावधान में शिक्षा प्रेरक बीएसए कार्यालय पर एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। शिक्षा प्रेरकों ने कहा कि शासन से मानदेय की धनराशि बीएसए कार्यालय को प्राप्त हो गई है, लेकिन उसे शिक्षा प्रेरकों के खातों में नहीं भेजा जा रहा है और न ही तीन दिवसीस प्रशिक्षण का मानदेय दिया गया है। शिक्षामित्रों ने शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध न कराने पर नाराजगी व्यक्त की। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, सुरेश कुमार, केशवती, महेश्वरी देवी, पिंटू, ताराचंद्र मौर्य, दिनेश कुमार, आनंद शुक्ला, लालता प्रसाद, प्रमोद कुमार, दिलीप शर्मा, ताराचंद्र, इमरान हुसैन, श्यामबिहारी लाल, पूजा देवी, पार्वती देवी, ममता कुमारी, प्रतिभा देवी, मालती, शबनम, नौ बहार, शिवरतन, उमाचरन आदि शामिल थे।
उधर आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन ने नेहरू पार्क में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू की। सुबह नेहरू पार्क पहुंचे शिक्षा प्रेरकों में जिलाध्यक्ष हरिनंदन गंगवार, वीरपाल, अंजली शर्मा, बबलू आर व्यासमुनि भूखहड़ताल पर बैठे। बाद में शिक्षा प्रेरकों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को भेजा। इसमें शिक्षा प्रेरकों का बकाया मानदेय का भुगतान एक किश्त में करने, प्रेरकों का प्रशिक्षण कराने सहित कई मांगे शामिल हैं। यहां सत्यपाल, श्याम सुंदर शर्मा, मरोज, राजीव सिंह, मीनाक्षी, रेखा देवी, तेजवाल, गनेशी देवी, मनोज गुप्ता, मोहम्मद मियां, अवतार सिंह यादव महेश्वरी देवी, ऊषा देवी सहित कई शिक्षा प्रेरक मौजूद रहे।