{"_id":"64f0deb0a4196b8d7e03b204","slug":"sisters-became-emotional-after-tying-rakhi-to-their-brothers-locked-in-district-jail-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3521-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिला जेल में बंद भाइयों को राखी बांधी तो भावुक हुईं बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिला जेल में बंद भाइयों को राखी बांधी तो भावुक हुईं बहनें
Fri, 01 Sep 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी जवानो को राखी भेट करती महिलाएं । संवाद
पीलीभीत। रक्षाबंधन के मौके पर जिला कारागार में बहनों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। जेल में बंदियों से मिलाई के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो भावक हो गईं। उनकी आंखें डबडबा गईं।
बृहस्पतिवार को जेल में भी रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों की आंखें उस पल नम हो गईं, जब उन्होंने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की। जेल में बंद भाइयों के लिए बहनें सुबह तड़के ही पहुंच गईं। जेल प्रशासन ने बहनों के रुकने के लिए बाहर टेंट लगवाकर पानी आदि की व्यवस्था की थी। इसके साथ दिन भर बहनों का आने जाने का सिलसिला चलता रहा है।
जेल प्रशासन ने आज बहनों के लिए मिलाई के समय में भी विशेष छूट दी थी। पर्व को देखते हुए बहनों को किसी भी समय आने पर उन्हें जेल में प्रवेश दिया गया। ताकि वे अपने भाइयों क राखी बांध सकें। सुरक्षा के लिहाज से जेल पुलिस सक्रिय रही। बहनों के सामान की जांच पड़ताल करके ही उन्हें प्रवेश दिया गया। संख्या अधिक होने के कारण अपनी बारी के लिए दो से तीन घंटे तक जेल के बाहर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एसएसबी के साथ मनाया रक्षाबंधन
फोटो- 27
पीलीभीत। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर 49वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर में भी रक्षाबंधन का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सीमावर्ती गांव की महिलाओं ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ रक्षा सूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। इसके साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर कार्यवाहक कमांडेंट अजय बहादुर सिंह, उप कमांडेंट मुरारी लाल इसके अलाव अन्य काफी जवान शामिल रहे।