फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sirte cast light on the prophet Ulema-e-Kiram

उलमा-ए-किराम ने डाली सीरते नबी पर रोशनी

Fri, 30 Oct 2015 08:04 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 30 Oct 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
Sirte cast light on the prophet Ulema-e-Kiram
शहर के मदरसा सरचश्मा-ए-हिदायत अलजामेअतुल रजविया मदीनातुल इस्लाम में शुक्रवार को मुफ्ती-ए-आजम-ए-हिंद कांफ्रेंस, उर्स-ए-आला हजरत और उर्स अलहाज हिदायत रसूल व उर्से मोहद्दिसे पीलीभीत, मुफ्ती करामत रसूल अजहरी और जश्ने दस्तारबंदी शानो शौकत से मनाया गया।
विज्ञापन

खलीफा-ए-मुफ्ती-ए-आजम हिंद हजरत अल्लामा कारी अमानत रसूल की सदारत रही। हाफिज इनायत रसूल की कयादत में हुई कांफ्रेंस की शुरूआत हाफिज शान रजा अमानती ने तिलावते कलाम पाक से किया। जिसमें मुफ्ती बहाउल मुस्तफा, मुफ्ती शकील, कारी शरीफ कारी फैजुन्नबी, मुफ्ती मोहम्मद आकिल, मुफ्ती मोहम्मद अनवर अली, मुफ्ती अफरोज, मुफ्ती रिजवान, मुफ्ती मोहम्मद तय्यब, मुफ्ती आशिक अली आदि ने तकरीर की। उलमा-ए-किराम अल्लामा मोहम्मद अहमद रजा मंजरी छत्तीसगढ़, मुफ्ती सलीम नूरी ने मोहदिदसे पीलीभीत मुफ्ती करामत रसूल की सीरत बयान करते हुए उनके आलमी पैगाम व मसलके आला हजरत की खिदमात पर रोशनी डाली। मौलाना नसीम मिस्वाही, मौलाना अबरार अहमद, मौलाना कासिम रजा बरखन, मौलाना कबीर अहमद, मौलाना गुलाम गौस, कारी गुलाम नबी रामपुरी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, मौलाना वली मोहम्मद रामपुरी ने खिताब किया। शायरों में कारी रजा-ए-रसूल, सईद अख्तर जोखनपुरी, मजहर इलाहाबादी, आमिर जफर, शकील साबरी, मौलाना अकरम रजा, मोअज्जम रजा ने कलाम सुनाया। इस दौरान खलीफा-ए-मुफ्ती-ए-आजमे हिंद हजरत अल्लामा कारी मोहम्मद अमानत रसूल की लिखी हुई तीन पुस्तकें उलमा व मशाइखे आलम की नजर में पंद्रहवीं सदी का मुजदिदद, बानवे हदीसों का लासानी मजमूआ व सवाने हजरत मुनव्वर अली शाह का विमोचन खानकाहे रजविया बरेली के सज्जादानशीन हजरत मौलाना सुब्हान रजा खां सुब्हानी मियां ने किया। अंत में मुल्क व कौम की सलामती व तरक्की के लिए दुआ फरमाई गई। इस मौके पर हजरत सैय्यद राशिद मियां, हजरत सैय्यद कमर मियां, हजरत सैय्यद असलम मियां, सैय्यद मोहम्मद हुसैन मियां, हजरत मुस्तहसन नूरी मियां, नायब सज्जादानशीन हजरत हाफिज हफीज मियां, सैय्यद बलागत रसूल, सैय्यद शाहजाद अली, रजाए-एकेडमी मुंबई के चेयरमैन अलहाज सईद नूरी व मॉरीशस से आए हाजी अली रजवी ने शिरकत फरमाई। अंत में खलीफा-ए-मुफ्ती-ए-आजमे हिंद मौलाना कारी अमानत रसूल ने सलातो सलाम के बाद मुल्क में अमन, चैन व भाईचारा बनाए रखने के लिए दुआ फरमाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed