{"_id":"66244a105048784b4a017bb4","slug":"sir-and-subordinates-kept-taking-election-hangover-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115088-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साहब और अधीनस्थ उतारते रहे चुनावी खुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साहब और अधीनस्थ उतारते रहे चुनावी खुमारी
विज्ञापन
पूरनपुर में बंद पड़ा तहसील कार्यालय ।-संवाद
पूरनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद अफसरों और कर्मचारियों में थकान का असर देखने को मिला। शनिवार को सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। अफसर कार्यालयों में नहीं पहुंचे, कर्मचारियों की उपस्थिति न के बराबर थी। फरियादी भी नाममात्र को पहुंचे। इतना ही नहीं खंड विकास कार्यालय सहित कई कार्यालयों में ताला लटकता रहा।
लोकसभा चुनाव को लेकर 16 मार्च को चुनाव आचार संहिता लागू हुई थी। प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुट गया था। पीलीभीत में पहले चरण में मतदान होना था। एक महीने तक अफसर, कर्मचारी चुनाव की भाग दौड़ में लगे रहे। इससे पूरा समय कार्यालयों में नहीं दे सके।
शुक्रवार को हुए मतदान में अधिकतर कर्मचारियों की ड्यूटी लगी। अफसर भी पूरे दिन और देर रात तक भाग दौड़ करते रहे। शनिवार को अफसर, कर्मचारी चुनाव की खुमारी उतारते रहे। शनिवार को एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय समेत अन्य विभाग के कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। अफसर और अधिकतर कर्मचारी नहीं आए।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर ताले लटकते रहे। गन्ना विकास परिषद और सहकारी गन्ना समिति मेंं भी अफसर और अधिकतर कर्मचारी नदारद रहे।