फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sikhs silent march out

सिखों ने निकाला मौन जुलूस

Wed, 21 Oct 2015 11:02 PM IST
बिलसंडा।
बिलसंडा। Updated Wed, 21 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sikhs silent march out
इलाके के सिखों ने गुरुग्रंथ साहिब का अपमान किए जाने के विरोध में बुधवार
विज्ञापन
को मौन जुलूस निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा गया।

नगर और ग्रामीण क्षेत्र के तमाम सिख बुधवार को गुरुद्वारे में जमा हुए। इसके बाद गुरुग्रंथ साहिब का अपमान किए जाने के विरोध में मौन जुलूस निकाला। जुलूस प्रमुख मार्गों से घूमने के बाद गुरुद्वारा लौटकर समाप्त हुआ।

उसके बाद सिखों ने राष्ट्रपति को संयुक्त रूप से डाक द्वारा ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि देश के विभिन्न स्थानों पर गुरुग्रंथ साहिब का शरारती तत्वों द्वारा अपमान किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसमें इन शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कोटकपुरा में पुलिस की कार्रवाई में शहीद हुए दो सिखों के घरवालों को न्याय दिलाने की भी मांग की गई है।

जुलूस निकालने वालों में हरजिंदर सिंह, जगदेव सिंह, बलकार सिंह, निर्मल सिंह, प्रेम सिंह, जोगेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, मोहन सिंह, हर भजन सिंह, गुरदीप सिंह, सरवन सिंह और रक्षपाल सिंह समेत तमाम सिख शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed