फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shriram out of fanfare procession

धूमधाम से निकली श्रीराम बारात

Fri, 13 Nov 2015 10:56 PM IST
Bilsnda
Bilsnda Updated Fri, 13 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shriram out of fanfare procession

नगर में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला के बाद नगर में श्रीराम बारात निकाली गई। इसमें शामिल झांकियों का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण आदि स्वरूपों की आरती उतारी।

विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान में चल रहे मंचन में बृहस्पतिवार को धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के शिवजी का धनुष तोड़ने के बाद राजा दशरथ बारात लेकर जनकपुरी गए। इसके बाद नगर में भव्य श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के पीछे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता औन उनके पीछे अन्य देवी देवताओं की झांकियां थीं। श्रीराम बारात का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने श्रीराम व सीता के स्वरूपों की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई राम बारात रामलीला मैदान लौटकर समाप्त हुई। श्रीराम बारात में मेला कमेटी प्रबंधक उमेश गुप्ता, अध्यक्ष रवि शुक्ला, रमेश गुप्ता, संदीप दीक्षित, बृजपाल कश्यप, दीनदयाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed