फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shri Ram is going to reside in the palace from the hut: Togadia

झोंपड़ी से महल में विराजमान होने वाले हैं श्रीराम : तोगड़िया

Sun, 26 Nov 2023 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram is going to reside in the palace from the hut: Togadia
पूरनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद भगवान श्रीराम झोंपड़ी से निकालकर महल में विराजमान होने वाले हैं। गांवों में मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ सामूहिक रूप से शुरू कराएं। कहा कि अब गरीब हिंदुओं की मदद करने की जरूरत है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को नगर में पहुंचे प्रवीण तोगड़िया कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से घूमें। कोतवाली रोड स्थित एक होटल में हुई सभा में कहा कि लंबे इंतजार के बाद भगवान श्रीराम झोंपड़ी से निकलकर महल में विराजमान होने वाले हैं। राम मंदिर के सहयोग के लिए वर्ष 1989 में लोगों से सवा एक रुपये लेकर ८.४० करोड़ रुपये जुटाए थे। आठ करोड़ लोगों ने अपने खून पसीना की कमाई दान में दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर गांव में मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करना है। इसके लिए कार्यकर्ता एक दिन पहले संपर्क कर लोगों को बड़ी संख्या में हनुमान चालीसा पाठ में आमंत्रित करें। गरीब हिंदुओं की मदद को भी सभी लोग अपने घरों से एक-एक मुट्ठी राशन एकत्र कर हर महीने उन्हें दान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल गांवों में गरीब हिंदुओं की मदद को चिकित्सा शिविर लगवाएगा। हिंदुओं को समृद्ध बनाने को शिक्षा और रोजगार की भी जरूरत है। अभियान चलाकर एक करोड़ हिंदुओं को आवास दिलाएं जाएंगे। उन्होंने हिंदुओं के सहयोग को संगठन की हेल्पलाइन से जुड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने इस्राइल, फलिस्तीन युद्ध का भी जिक्र करते हुए कहा कि अभी राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मगर 50 साल बाद क्या होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता। दुनिया में वही जाति जिंदा रहती है जो अपने पूर्वजों के अपमान का बदला लेती है। पड़ोसी देशों से सचेत रहना होगा। कार्यक्रम में अर्पित गुप्ता, शुभम, शिवम भदौरिया, डॉ. दयाल विशस, चेतन्य देव मिश्रा, पंकज गुप्ता, धनंज्य मिश्रा, कौशलेंद्र भदौरिया, विजय सिंह, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed